Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के मंडल कमिटियों का होगा पुनर्गठन, कल समर्पण दिवस के रूप में मनेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा के मंडल कमिटियों का होगा पुनर्गठन, कल समर्पण दिवस के रूप में मनेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के मंडल कमिटियों का होगा पुनर्गठन, कल समर्पण दिवस के रूप में मनेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

    जमशेदपुर महानगर भाजपा के विभिन्न मंडलों की बूथ कमिटी और मंडल कमिटियों के पुनर्गठन की कवायद शुरू हो गयी है। सोमवार को सांगठनिक चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त प्रभारी जेबी तुबिद, सह प्रभारी श्याम बाबू और जिले से प्रभारी चितरंजन वर्मा ने पार्टी का बैठक लिया। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया। पार्टी निर्देशित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सभी मंडलों में भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। वहीं भाजपा नागरिकता संशोधन क़ानून के पक्ष में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाने की तैयारियों में है। इसके लिए सभी मंडलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारी और मोर्चाध्यक्षों को संख्यात्मक जिम्मेदारी लेने का निर्देश हुआ। बतौर प्रभारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने आगामी 26 फरवरी तक प्रत्येक मंडलों से होने वाली रायशुमारी के आशय में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर मंडलों, जिलों और प्रदेश स्तर के समर्पित पार्टी कार्यकताओं ने चुनाव में मेहनत किया। कहा कि कई बार आशातीत सफलता हमें नहीं मिल पाती। उन्होंने बैठक में कहा कि चुनावी परिणाम मायूस करने वाले जरूर रहें लेकिन हमें एक टीम के रूप में अच्छी मेहनत की है। बतौर प्रभारी श्री तुबिद ने बताया कि आगामी 26 फ़रवरी से पहले ही विधानसभावार सभी मंडलों की रायशुमारी कर ली जाएगी। हर मंडल से प्रमुख नेताओं से विमर्श करने के बाद संगठन चुनाव प्रभारियों द्वारा तीन-तीन नामों की पैनल प्रदेश कमिटी को भेजी जायेगी। प्रदेश कमिटी अपने स्तर से उक्त नामों पर विचार करने के बाद वरीय नेताओं से फ़ीडबैक लेगी और सुयोग्य कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी,15 फरवरी तक बूथ संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ पुनरीक्षण करना है तथा सक्रिय सदस्य्ता को सूचीबद्ध करना है। बैठक को संबोधित करते हुए सह-प्रभारी श्याम बाबू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते वर्ष तक सूबे की सत्ता में रहकर जनता की सेवा की है, लेकिन अब जनादेश का स्वागत करते हुए मज़बूत और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं को लेकर मुखर होने का निर्देश दिया। इस दौरान विशेष रूप से सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू , संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर मिश्रा, जिला मंत्री राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारीख एवं अंकित आनंद, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चंद्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा, अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजू शांडिल्य,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जायसवाल मंडलाध्यक्षों में पंकज सिन्हा,दीपू सिंह,अमरेंद्र पासवान,निसार अहमद,उमा शंकर सिंह,राजेश साव,श्रीराम प्रसाद,पप्पू मिश्रा,रमेश नाग,संदीप शर्मा,संतोष भंज,अनमोल वर्मा,संजीव भगत,मंटू चरण दत्ता,कृपा सिंधु महतो,परेश दत्ता,संजय सिंह,सुशील चंद्र महतो मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के सीनियर सिटीजन को तोहफा, रिम्स में जेनेरिक सेंटर का हुआ उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने किया उद्घाटन
    Next Article विश्व दलहन दिवस का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया के अध्यक्षता में किया गया

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.