Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का चाईबासा में जोर दार स्वागत किया गया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का चाईबासा में जोर दार स्वागत किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का चाईबासा में जोर दार स्वागत किया गया

    नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति बदल दी है

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चाईबासा दौरे पर पहुंचे । यहां उनका भव्य स्वागत किया गया । भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले राजनीति मेवा खाने की जगह थी, अपने परिवारों में सत्ता की बंदरबांट की जगह थी, परिवार को आगे बढ़ाने की जगह थी, भ्रष्टाचार करने की जगह थी। नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति बदल दी है।
    भाजपा में कोई भी नेता अपने परिवार के आधार पर आगे नहीं बढ़ता, बल्कि अपने कर्म से आगे बढ़ता है। हम ऐसे दल में काम कर रहे हैं जहां वॉल राइटिंग करने वाला कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी दल वंशवाद से ग्रसित हैं, केवल भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो प्रजातांत्रिक तरीके से चल रही है। हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। हमारी सदस्य संख्या 11 करोड़ थी लेकिन मात्र 54 दिन में ही हमने 7 करोड़ नए सदस्य जोड़े और आज हमारी सदस्य संख्या बढ़कर 18 करोड़ हो गई है।

    जम्मू-कश्मीर का हर निवासी लड़ सकेगा चुनाव

    उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में आकर बसे शरणार्थी लोकसभा में वोट नहीं दे सकते थे और वहां काउंसलर तक का चुनाव नहीं लड़ सकते थे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां का हर निवासी वहां वोट भी दे सकेगा और चुनाव भी लड़ सकेगा। नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और अमित शाह जी की रणनीति से संसद में धारा 370 धाराशायी हो गई। ये ताकत आपके वोट के कारण मिली है। आपकी उंगली से पड़े वोट की ताकत से ही 370 को हटाने का निर्णय हो पाया।

    अलगाववाद पनपने का माध्यम था अनुच्छेद 370

    नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 अलगाववाद के पनपने का माध्यम था। आज अलगाववाद समाप्त होने के कगार पर है। कल प्रधानमंत्री ने कहा भी है कि कश्मीर को भारत से जोड़ा तो है ही, लेकिन अब कश्मीर को बनाना भी है, संवारना भी है और कश्मीर को फिर से स्वर्ग बनाना है।

    तीनों जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

    जेपी नड्डा चाईबासा के फुटबॉल मैदान में कोल्हान स्तरीय शक्ति केंद्र एवं बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां से कार्यकर्ता शामिल हुए। नड्डा के साथ आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव भी थे। इससे पूर्व नड्डा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    मोदी की अगुवाई में तेजी से हो रहा विकास: अर्जुन मुंडा

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। कांग्रेस की सरकारों ने देश का अहित किया।

    कोल्हान के सभी विधायक मौजूद

    सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मंत्री सरयू राय, घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, जेबी तुबिद, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश षाड़ंगी आदि मौजूद रहे।

    कोल्हान पर है भाजपा की खास नजर

    कोल्हान पर भाजपा की खास नजर है। खासकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक भी विधानसभा सीट पर भाजपा काबिज नहीं है। यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास भी लगातार दौरा कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने लूट कांड का किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार
    Next Article बिरसा नगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.