भाजपाइयों ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन
जमशेदपुर। आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाई गयी। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा शक्ति और साहस के परिचायक थे। उन्होंने अपने 25 वर्ष के अल्प जीवनकाल में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों के बीच स्वदेशी तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जो प्रेरणा जगाई वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। वहीं, उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण कर राज्यवासियों को शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, कौस्तव राय, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, रूबी झा, कुमार अभिषेक, अमित सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।