भाजपाइयों ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन
■ एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पूर्व से कहीं अधिक प्रासंगिक: गुंजन यादव
जमशेदपुर, शुक्रवार। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता एवं अंत्योदय का विचार देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने साकची, जेल चौक स्थित अंत्योदय भवन में स्थापित दीनदयाल जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के ओजस्वी नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी राष्ट्रवादी, चिंतक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पूर्व से कहीं अधिक प्रासंगिक है। समाज के अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उनके अंत्योदय के विचारधारा पर चलकर संगठन आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। पंडित जी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा। वे चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे, वे हमारे लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राजेश शुक्ल, भरत सिंह, दसरथ चौबे, चंद्रशेखर मिश्रा, अप्पा राव, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती, जटा शंकर पांडेय, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमर सिंह, श्वेता कुमारी, शशि यादव समेत मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।