वो यारों का यार हो गया,
वो सबका सरदार हो गया।
बॉलीवुड की जद में आकर,
गांजा भी तो स्टार हो गया।
श्रद्धा के विश्वास में गया,
सारा आलम आस में गया।
जो बनी कभी प्रेम दीपिका,
उसकी भी वो प्यास में गया।
फिल्मी दुनियां सुंदर थाली,
इस थाली में तो है लाली।
चाहे भले देश को दे दो,
बॉलीवुड को दो ना गाली।
सारे मुद्दे छूटे पीछे,
भीड़ चल पड़ी आंखें मींचे।
वैसे भी जो गिरे हुए हैं,
जाएंगे और कितने नीचे।
दीपक वर्मा’दीप’