*बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविन्दर सिंह ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि*
जमशेदपुर: कोरोना कि वजह से पद्मश्री निर्मल सिंह जी के निधन से पूरा सिख कौम सदमे है। बीर खालसा दल के अध्यक्ष श्री रविन्दर सिंह जी ने कहा कि “आज हर सिख का दिल रो रहा है। कौम के हीरे, दरबार साहिब अमृतसर साहिब के पूर्व हज़ूरी रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा को कोरोना के खूनी पंजों ने हम से छीन लिया। वाहेगुरू जी भाई साहिब को अपने चरणों में निवास बख्शें। आप का यूँ चले जाना बहुत बड़ा सदमा है।”