Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीडीओ समस्याओं का सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करें : उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बीडीओ समस्याओं का सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करें : उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 12, 2020Updated:February 13, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीडीओ समस्याओं का सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करें : उपायुक्त

    निजाम खान

    जामताड़ा: बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित कुंडहित सदर पंचायत परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जामताड़ा उपायुक्त गणेश कुमार ने लोगों के संबोधित करते हुए कहा धान क्रय के लिए बैठक किया जाएगा ।कहा कि पीएम आवास का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है ।जिस गांव में जियो टैगिंग की समस्या है। उसका भी समाधान किया जाएगा। कहा कि पेयजल के लिए अगर कहीं किसी को किसी गांव में दिक्कत होती है तो इस संबंध में शिकायत करने लिए समाचार पत्रों के माध्यम से शिकायत के लिए नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।डीसी ने कार्यक्रम के दौरान कुंडहित बीडीओ गिरवर मिंज को निर्देशित किया कि वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए सेल का गठन करें ।ताकि लोगों को आए दिन गर्मी में पेयजल संबंधित दिक्कत ना हो।कहा कि पहाड़ीया स्कूल को जिला प्रशासन स्थानांतरण करने के पक्ष में नहीं है। कुंडहित जिला सुदूरवर्ती क्षेत्र है तथा पिछड़ा क्षेत्र है।पहाड़िया स्कूल कुंडहित में स्थित रहने के लिए जिला स्तर पर निराकरण किया जाएगा। कहा कि अजय बराज नहर में पानी नहीं है। जिला स्तर का समस्या नहीं है ,राज्य स्तर का मामला है।सरकार को इस ओर जिला प्रशासन की ओर से ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।डीसी ने जेएसएलपीएस के सदस्यों का भुगतान कराने का अधिकारी को निर्देश दिया।कहा कि जिला स्तर पर विकलांग सर्टिफिकेट बनाया जाता था। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।जिला मुख्यालय नहीं जा पाते थे। योजनाओं से वंचित रह जाते थे ।पर इस संबंध में सिविल सर्जन से विचार विमर्श किया गया कि प्रखंड स्तर पर विकलांग सर्टिफिकेट बनाया जाए । सौभाग्य की बात है आज से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से कुंडहित प्रखंड से शुरू हो गया ।जिससे लोगों को अब राहत मिलेगी ।लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।उपायुक्त ने कहा सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा ।डीसी ने कहा कि लगान वसूली भी कम हुई है इस संबंध में भी ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है। वहीं डीसी ने बीडीओ को निर्देशित किया की लोगों से जो समस्याएं मिली है उसका सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करें। वही कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने भी संबोधन किया।

    कार्यक्रम में जिप सदस्या ने शिक्षा विभाग के प्रति जताई नाराजगी

    जिप सदस्या सुभद्रा बावरी ने शिक्षा विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए नाराजगी जाहिर की।जिप सदस्या ने कहा कि 5 फरवरी को शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें न तो चिट्ठी दिया गया और ना ही टेलीफोन के माध्यम से सूचना दिया गया। आज कुंडहित में अधिकांश लोगों को जिन्हें पेंशन मिलना चाहिए उन्होंने पेंशन नहीं मिल रहा है।जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    सुभद्रा बावरी ,जिप सदस्या,कुंडहित।

    किसने क्या कहा

    पहाड़िया स्कूल गोचर में स्थित रहने के कारण नाला में शिफ्ट किया जा रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इससे कुंडहित के बच्चों को काफी क्षति होगी।पहाड़िया स्कूल को स्कूल के नजदीकी जमीन पर ही शिफ्ट किया जाए। पारा शिक्षकों को 15-20 किलोमीटर दूरी पर युक्तिकरण किया गया है।शिक्षा विभाग इस पर ध्यान दें पारा टीचर को नजदीकी विद्यालय में युक्तिकरण किया जाए। कुंडहित के दर्जनों विद्यालयों में जहां छात्र कम है वहां ज्यादा टीचर है और जहां ज्यादा छात्र है वहां काम टीचर है। इस पर भी शिक्षा विभाग ध्यान दें। अजय बराज नहर बीते 40 वर्षों से बन रहा है जिसमें आज तक किसानों को सुचारू रूप से सिंचाई करने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।जिला प्रशासन सरकार को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराएं ।कुंडहित और फतेहपुर में लोग एक ही चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी के भरोसे हैं।वह भी दांत की डॉक्टर है। लोगों को इलाज कराने के लिए परेशानी होती है। जबकि जिला में 32 डॉक्टर है। सिविल सर्जन इस ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कुंडहित अस्पआताल में चिकित्सक पदस्थापित करें।

    भजहरि मंडल ,जिप सदस्य ,कुंडहित।

    कुंडहित मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड वाहन जा रहा है।जिससे सड़क धंस रहा है।प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।प्रशासन इस पर ध्यान दें।

    बाबन नायक ,कमल क्लब ,प्रखंड सचिव, कुंडहित।

    इनकी रही उपस्थिति

    उपायुक्त गणेश कुमार,उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार पांडे ,समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कच्छप ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदौलिया ,पीएचडी कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र कुमार दिनकर ,सिविल सर्जन डॉक्टर आशा एक्का,बीडीओ गिरिवर मिंज, सीडीपीओ रीता बेसरआ, बीपीओ प्रदीप टोप्पो,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दीपशिखा रामानी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एस्थेर मुर्मू, जिप सदस्य भजहरि मंडल, जिप सदस्य सुभद्रा बावरी आदि मौजूद थे।

    किस विभाग में कितना पढ़ा आवेदन

    कृषि एवं सहकारिता में 30 किसानों ने प्रधानमंत्री मानधन के लिए लिए आवेदन दिया,श्रम विभाग 25, पशुपालन विभाग ने 71 पशुपालकों को दवा वितरण किया।सघन मिशन इंद्रधनुष 135 लोगों का इलाज किया व दवा वितरण किया तथा 46 विकलांगों को विकलांग सर्टिफिकेट दिया।मनरेगा में दो जॉब कार्ड का आवेदन दिया गया तथा एक मेट का भुगतान आवेदन दिया गया। बिजली विभाग को एक आवेदन दिया गया था। जिसमें विभाग के मुताबिक समस्या का समाधान किया गया। बैंक ऑफ इंडिया में नए खाता खुलवाने के लिए 4 आवेदन दिया गया ।खाद्य सुरक्षा में 190 आवेदन, पीएम आवास के लिए 301 आवेदन और सबसे ज्यादा सामाजिक सुरक्षा के लिए 15 सौ आवेदन प्राप्त हुआ।

    https://youtu.be/1Acq1hFua7M

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article जिला गव्य विकास कि विभागीय गाड़ी हुई चोरी

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.