अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा):
विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंडहित प्रखंड के अंचल परिसर मेें वन विभाग की ओर से अमरूद,शरीफा सहित अन्य प्रकार के फलदार पौधा रोपण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गिरवर मिंज ने पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाया था।शुक्रवार को राष्ट्र संवाद ने जायजा लिया तो देखा गया सभी पौधे सुरक्षित है। किसी भी पौधे का जानवर द्वारा नष्ट नहीं किया गया। आपको बता दें बीडीओ सह सीओ गिरीवर पौधों को रोजाना सुबह-शाम पौधों में पानी डालते हैं।
क्या कहते है बीडीओ गिरीवर मिंज
प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज ने बताया अभी तक सभी पौधा जीवित है और सुबह शाम प्रतिदिन पौधा पर पानी देता हूं । पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधा लगाना जितना भी जरूरी है उसकी देखभाल कर बड़ा करना भी हम सबका दायित्व है।

