Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार ने पूरे राज्य को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने का लिया फैसला
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    बिहार सरकार ने पूरे राज्य को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने का लिया फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार सरकार ने पूरे राज्य को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने का लिया फैसला
    भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे राज्य को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने का फैसला लिया है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई जिसमें यह फैसला लिया गया है.

    पटना: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे राज्य को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन करने का फैसला किया है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई जिसमें यह फैसला लिया गया है.

    वहीं, आज बिहार में भी कोरोना वायरस से एक शख्स की मौत हो गई है और एक महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई. आज शाम इस बैठक का आयोजन किया गया और इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.
    सभी मुख्यालय-प्रखंड लॉकडाउन
    बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालयों, सभी प्रखंड मुख्यालयों और सभी नगर निकाय को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही निजी प्रतिष्ठानों, निजी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को भी बंद करने का फैसला लिया गया है.
    क्या रहेगा खुला?
    बिहार में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों, चिकित्सा सेवाओं, खाद्यान्न और किराने के दुकान, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, बैकिंग, एटीएम, पोस्ट ऑफिस तथा प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है.

    सीएम की अपील
    सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम में लोग अपना पूरा सहयोग दें. साथ ही उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में सरकार सभी लोगों के साथ है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगे.

    घर के अंदर रहें
    साथ ही नीतीश कुमार ने लोगों से ये भी अपील की है कि सभी लोग घर के अंदर रहें. इधर-उधर अनावश्यक न आएं-जाएं. जितना हो सके परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश झारखंड में लॉक-डाउन
    Next Article सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.