Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में डैमेज कंट्रोल मोड में BJP, डिप्टी सीएम बोलीं- नीतीश हमारे गार्जियन
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार में डैमेज कंट्रोल मोड में BJP, डिप्टी सीएम बोलीं- नीतीश हमारे गार्जियन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच डिप्टी सीएम ने अपनी सरकार और नीतीश कुमार का बचाव किया है. बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने मंगलवार को कहा कि मेरा घर मजबूत है और इसे कोई तोड़ नही सकता. नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरा मुखिया मजबूत है और साथ ही साथ पूरा घर भी मजबूत है तो इसे कौन तोड़ेगा. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए पूछा कि वो लोग क्यों परेशान हैं ये वही जानें.

    रेणु देवी ने कहा कि उनकी परेशानी है कि उनके पास कोई नहीं है और वो सोचते हैं कि हमारे मुखिया यानी नीतीश कुमार जो कि हमारे गार्जियन हैं, वो उनके साथ चले जायेंगे पर हमारे गार्जियन थोड़े न जाने वाले हैं. रेणु देवी ने नीतीश कुमार को एनडीए का गार्जियन बताया. दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायकों के बीजेपी के जाने के बाद इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. इस बीच राजद की तरफ से एक ओर जहां बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा है तो वहीं नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर भी दिया जा रहा है.

    राजद ने तो जेडीयू के 17 विधायकों के अपने साथ तक होने का दावा कर दिया है. नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे और चुनाव से पहले राजद में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता श्याम रजक का बड़ा बयान आया है. श्याम रजक ने दावा किया है की JDU के 17 विधायक राजद के सम्पर्क में हैं, लेकिन दल-बदल क़ानून को देखते हुए और विधायकों की संख्या बढ़ाई जा रही है. बहुत जल्द ही वो संख्या पूरी हो जाएगी.

    दूसरी तरफ, मंगलवार को राजद के दो बड़े नेताओं ने नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर देकर बिहार की राजनीति को गरमा दिया. राजद नेता और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि नीतीश जी आपकी सहयोगी पार्टी भाजपा आपको परेशान कर रही है. आप बिहार की गद्दी का लोभ छोड़िए और केंद्र की राजनीति कीजिए. विजय प्रकाश ने कहा कि केंद्र की राजनीति करने में राजद पूरी ताक़त से नीतीश कुमार की मदद करेगा. इससे पहले राजद के नेता और बिहार विधानसभा के स्पीकर रह चुके उदय नारायण चौधरी ने बयान दिया था की नीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाए और खुद PM के उम्मीदवार बनें. केंद्र की राजनीति में राजद उनका साथ देगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिता पर 12 साल की बेटी से रेप का आरोप, मां ने दर्ज कराई एफआरआई
    Next Article दिल्‍ली में गहरा सकता है पानी का संकट, पहले से कर लें स्‍टोर

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.