Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश आशंका, जारी हुआ रेड अलर्ट
    Breaking News बिहार

    बिहार में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश आशंका, जारी हुआ रेड अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ जिलों में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार समुद्री तट के साइक्लोनिक सर्कुलेशन कारण ऐसा हो रहा है. पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान इन जिलों में गरज-चमक के साथ 21 सेमी बारिश हो सकती है. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.आपदा विभाग के साथ सभी अंचलों को किसी भी स्थिति से निबटने के तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. बाढ़ के खतरे को लेकर सभी जिलों के डीएम ने चौकसी बरतने के लिए कहा है. बारिश के दौरान हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है. जान माल का खतरा नहीं हो, इसके लिए लोगों को सावधानी के साथ घर से बाहर जाने की सलाह दी गयी है.मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के आशंका को देखते हुए 27 सितंबर को ऑरेंज वार्निंग, 28 को रेड वार्निंग एवं 29 को ऑरेंज वार्निंग घोषित कर दिया है. बांध के कटाव स्थल के समीप रह रहे पंचायत के लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. पिछले दिनों से हाे रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. कमला नदी का जलस्तर बीते एक सप्ताह में चार बार खतरे के निशान से ऊपर चला गया.झंझारपुर में कमला बलान नदी खतरे निशान से ऊपर : लगातार हो रही बारिश के बाद कमला बलान नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है. बुधवार व गुरुवार को हुए हल्की बारिश के बाद कमला बलान नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो गयी है. पानी खतरा निशान से ऊपर है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी कमला नदी का जल स्तर खतरा निशान से लगभग 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया.समस्तीपुर के मोहनपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर : समस्तीपुर के मोहनपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बुधवार की शाम डीएम ने बेड़ी विशनपुर गांव के बांध से बाढ़ का जायजा लिया़ गेज रीडर शम्भूलाल राय ने बताया कि गुरुवार की सुबह गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.65 मीटर ऊपर बह रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर का अंगूठिया मोड़ कीचड़युक्त होने से लोग परेशान
    Next Article UP में लगातार बारिश जारी, लखनऊ में स्कूल बंद, अब तक 20 लोगों की मौत

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.