Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के महासेतु पहुंच मार्ग टूटने का मामला, दर्ज करायी गई तीन एफआईआर
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के महासेतु पहुंच मार्ग टूटने का मामला, दर्ज करायी गई तीन एफआईआर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोपालगंज: गंडक नदी पर बने सत्तर घाट महासेतु के पहुंच मार्ग के बारिश में बह जाने के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है. वहीं पहुंच मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद भी वहां पानी के दबाव की वजह से रोड का हिस्सा टूटकर गंडक में गिर रहा है.गौतरलब है कि बुधवार को सत्तर घाट महासेतु के पहुंच मार्ग का हिस्सा जहां टूटा था, वहां पहले महज 20 से 30 फीट का एरिया को ही नुकसान पहुंचा था, लेकिन यह एरिया अब बढ़कर 60 फीट से ज्यादा हो गया है. इस बीच मामले में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए तीन तीन एफआईआर दर्ज करवायी है. डीएम अरशद अजीज ने इस बात की जानकारी दी.बताया जा रहा है कि डीएम और एसपी ने घ्वस्त रोड जायजा लिया. डीएम अरशद अजीज ने बताया कि बुधवार को कटाव के बाद जब अभियंताओं की टीम मरम्मत करने गयी थी, तब भी ग्रामीणों के द्वारा कटाव निरोधी कार्य रोक दिया गया था और काम को बाधित किया गया था. जबकि गुरुवार को अप्रोच रोड टूटने के बाद कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा लॉकडाउन के बावजूद यहां धरना और प्रदर्शन किया गया. जिसको लेकर उनके आदेश पर बैकुंठपुर सीओ ने एक दर्जन से ज्यादा लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है.इसके अलावा वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कम्पनी के द्वारा भी एक प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन बैकुंठपुर थाना में दिया गया है. जबकि एक आवेदन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा भी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर भीड़ पर प्राथमिकी दर्ज करने के निवेदन बैकुंठपुर थाना में दिया गया है. इस तरह कुल तीन प्राथमिकी इस मामले में दर्ज कराई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में दस लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 25602 लोगों की मौत
    Next Article वाहन पंजीकरण प्लेट पर स्पष्टता को लेकर अधिसूचना: मंत्रालय

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.