Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर के धातकीडीह में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से फैली सनसनी दो बुजुर्ग जख्मी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    बिष्टुपुर के धातकीडीह में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से फैली सनसनी दो बुजुर्ग जख्मी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर के धातकीडीह में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से फैली सनसनी दो बुजुर्ग जख्मी
    दोनों के पैर में लगी है गोली एक को टीएमएच और दूसरे को एमजीएम में किया गया है भर्ती
    बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह इब्राहिम होटल के सामने दिन के 2:00 बजे अपराधी चरित्र के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो बुजुर्ग राहगीरों को पैर में गोली लगी है. 1 को टीएमएच में और दूसरे को एमजीएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. दोनों ही व्यक्ति खतरे से बाहर बताए जाते हैं . इस संबंध में जानकारी देते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया की धातकीडीह का रहने वाला अपराधी चरित्र का सलमान खान और उसके विरोधी फिरोज उर्फ आलम के बीच इब्राहिम होटल के सामने किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हुआ. इतने में सलमान ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ चार-पांच राउंड फायर किया. गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई . काफी लोग जमा हो गए . इस बीच फायरिंग करने वाला सलमान खान वहां से फरार हो गया. घटना के समय पास से गुजर रहे दो बुजुर्ग लोगों को पैर में गोली लग गई .सूचना मिलते ही सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार और बिष्टुपुर थाना प्रभारी रण विजय शर्मा मौके पर पहुंचे घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है . अपराध कर्मी सलमान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस की टीम ने उसके घर पर दबिश दी है . उसके परिवार पर दबाव बनाया गया है कि वे लोग उसे कानून के हवाले करने में सहयोग करें . थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि सलमान पुराना अपराधी है . उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और गोली चलाने का मामला दर्ज है . इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमप्र के बैरागढ़ में दलित युवती को बंधक बनाकर चौकीदार ने रात भर किया रेप
    Next Article राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह व धरना कार्यक्रम के माध्यम से हाथरस (युपी) की बेटी के साथ दरिंदों के  घिनौना हरकत कर हत्या करने वाले दोषियों को फाँसी देने के मांग

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.