Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिना दस्तावेज रह रहे 1.1 करोड़ लोगों को दी जाएगी नागरिकता : कमला हैरिस
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बिना दस्तावेज रह रहे 1.1 करोड़ लोगों को दी जाएगी नागरिकता : कमला हैरिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका की भावी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने देश में बगैर किसी दस्तावेज के रह रहे 1.1 करोड़ लोगों को नागरिकता देने का वादा किया है.

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में संसद में एक बिल पेश किया जाएगा. गत तीन नवंबर को हुए चुनाव में जो बाइडन राष्ट्रपति और हैरिस उप राष्ट्रपति निर्वाचित गई. वे 20 जनवरी को शपथ लेंगे.

    अमेरिकी संसद में बिल पेश करने का किया वादा

    भारतीय मूल की हैरिस ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि पदभार संभालने के बाद उनकी और बाइडन की प्राथमिकता अमेरिकी लोगों को कोरोना महामारी से बचाने की होगी. उन्होंने यह भी वादा किया कि पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका दोबारा जुड़ेगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को पक्षपाती करार दिया था और इससे अमेरिका को अलग कर लिया था. यह समझौता 2015 में किया गया था. हैरिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘पहले दिन से मैं और बाइडन कोरोना महामारी को नियंत्रित करने और लोगों की जान बचाने के लिए काम करेंगे. हम ड्रीमर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगे और बिना दस्तावेज वाले 1.1 करोड़ लोगों को नागरिकता देने की रूपरेखा के साथ एक बिल संसद को भेजेंगे.’

    अमेरिका में ड्रीमर्स का संबंध ऐसे विदेशी युवा से होता है, जो डेवलपमेंट, रिलीफ एंड एजुकेशन फॉर एलियन माइनर्स (ड्रीम) कार्यक्रम के योग्य होता है. यह कार्यक्रम बगैर किसी दस्तावेज वाले उन लोगों को अस्थायी तौर पर सुरक्षा मुहैया कराता है, जो बचपन में अमेरिका चले आए थे. ट्रंप प्रशासन इस कार्यक्रम को रद करना चाहता था. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में यह कार्यक्रम शुरू किया गया था. इस कार्यक्रम को ड्रीमर्स के नाम से जाना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्‍ली में गहरा सकता है पानी का संकट, पहले से कर लें स्‍टोर
    Next Article गुजरात में भाजपा को झटका – सांसद मनसुख वसावा ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    June 26, 2026

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.