Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश में भीषण हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर में 15 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश में भीषण हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर में 15 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ढाका: बंगलादेश के ब्राह्मणबरिया जिले में मंगलवार को दो यात्री ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि तड़के लगभग दो बजे उदयन एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाली थी तभी वह दूसरी ट्रेन से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के दो डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. जिला पुलिस प्रमुख ने हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है.दुर्घटना के कारणोें का अब तक पता नहीं चल सका है.बता दें सोमवार को हैदराबाद के काचीगुडा में भी दो ट्रैनों की टक्कर हो गई थी जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे. दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर लिंगमपल्ली-फलकनुमा मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम(एमएमटीएस) ट्रेन कुर्नूल -सिकंदराबाद रेलवे इंटरसिटी एक्सप्रेस(17028) से टकरा गई. इस घटना में 16 लोग घायल हो गए.उन्होंने बताया कि इस हादसे में एमएमटीएस ट्रेन का चालक बुरी तरह घायल हो कर अपनी केबिन में ही फंस गया. उसे कुछ घंटे के बाद वहां से निकाला गया. उसके पैर में गंभीर चोट आई है. ऑपरेशन के दौरान उसे ऑक्सीजन और अन्य जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता दी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका : शिकागो में भारी बर्फबारी, 1200 से ज्यादा उड़ानें रद्द, शहर में जमी 6 इंच तक बर्फ
    Next Article दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.