
बबली यादव की रिपोर्ट
बिन्दापाथर (जामताड़ा): सिमलदुबी पंचायत अंतर्गत बड़वा गांव में सभी जलापूर्ति साधन की स्थिति लगभग दो – तीन महीने से खराब हो गया है।जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है । ग्रामीण को इस लॉक डाउन के स्थिति में पोषण की तो दूर की बात ,पानी के लिए तड़पना पड़ रहा है । इस भीषण गरमी में लोगो को पानी कि काफी किल्लत है । गांव में पानी की एकमात्र स्रोत चपाकल ही था।लेकिन वह भी आज भी विकट स्थिति में धोोख दे खड़ी है।ग्रााामीण बिपबल महतो, निताय महतो,गदायचन्द्र महतो आदि ने विभाग से चपाकल को मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की हैं।

