Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में निरंतर हो रही लोकतंत्र की हत्या, आतंक का पर्याय है ममता सरकार: तेजस्वी सूर्या
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल में निरंतर हो रही लोकतंत्र की हत्या, आतंक का पर्याय है ममता सरकार: तेजस्वी सूर्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को भाजपा के प्रस्तावित नबान्न चलो अभियान के पहले ममता सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या हो रही है. ममता सरकार आतंक और भ्रष्टाचार का पर्याय हो गयी है.

    तेजस्वी सूर्या भाजपा जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार कोलकाता आयेंगे और अभियान में शामिल होंगे. उन्होंने कोलकाता आने के पहले जारी वीडियो मैसेज में नबान्न चलो अभियान में राज्य के लोगों से शामिल होने का आह्वान करते हुए बांग्ला में कहा कि पाय-पाय उडिय़े धूलो, आठ तारीख नबान्न चलो.

    तेजस्वी सूर्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य धरती बंगाल ममता बनर्जी की सरकार में आतंक व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है. बंगाल में निरंतर लोकतंत्र की हत्या हो रही है. जो आतंक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाता है, उसका जीवन समाप्त कर दिया जाता है.

    तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अभी तक 110 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या बंगाल में हो चुकी है. हमारे भाजपा के नेता मनीष शुक्ला की हत्या कर दी गयी. वह युवा थे. लोकप्रिय थे. उनका लंबा राजनीतिक भविष्य था. अल्पायु में ही टीएमसी के हत्यारों द्वारा बर्बरतापूर्वक उनके जीवन को समाप्त कर दिया गया है. कहा कि युवा मोर्चा हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है. किसी का भी बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा.

    तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जब तक एसएससी, टीटीइ में धांधली, आतंकवाद, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से मुक्ति नहीं मिल जाती है, तब-तक भाजयुमो निरंतर अभियान चलाता रहेगा. उल्लेखनीय है कि नबान्न चलो अभियान के तहत गुरुवार को कुल चार स्थानों से जुलूस निकलेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article गुजरात के 2 हजार गांवों में खुलेंगे डिजीटल सेवा सेतू केंद्र: सीएम विजय रूपाणी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.