Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्रांस में बेकाबू हुआ कोरोना, शुक्रवार से एक बार फिर लागू किया जायेगा लॉकडाउन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फ्रांस में बेकाबू हुआ कोरोना, शुक्रवार से एक बार फिर लागू किया जायेगा लॉकडाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेरिस. फ्रांस में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को नियंत्रण में करने के लिए सरकार को मजबूरन एक बार फिर नया देशव्यापी लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है, जिसे शुक्रवार से लागू किया जाएगा.

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बुधवार शाम को इसकी घोषणा की. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि नए लॉकडाउन में घर के बाहर जाने के लिए केवल अधिकृत अनुमति दी जायेगी. इसके अलावा काम पर जाने के लिए, चिकित्सा नियुक्ति के लिए, सहायता प्रदान करने के लिए और खरीदारी पर जाने के लिए ही घर से बाहर जाने की अनुमति होगी.

    राष्ट्रपति ने कहा कि पहले के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार नर्सरी, प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे स्कूल प्रणाली के साथ संपर्क में रहेंगे और शिक्षा से वंचित नहीं होंगे.

    फ्रांस में पिछले 24 घंटो के दौरान कोरोना संक्रमण से 523 लोगों की मौत हुई है और 33,417 लोग संक्रमित हुये हैं. वही कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,541 और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 198,695 हो गया है.

    फ्रांस की डेटा वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में कोविड-19 के 18,978 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है, जिनमें से 2918 की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के मेरठ में धमाके साथ उड़ी घरों की छत, दो लोगों की मौत
    Next Article उत्तराखंड के सीएम रावत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.