Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइनल मुकाबले में वीरपुर ने जगदर को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
    Uncategorized

    फाइनल मुकाबले में वीरपुर ने जगदर को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीरपुर। निज संवाददाता

    बीपीएस उच्च विद्यालय वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरव-आनंद स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी वीरपुर की टीम ने जीत ली। शनिवार को फाइनल मुकाबले में मेजबान वीरपुर ने जगदर को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले जगदर के कप्तान सुनील कुमार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में जगदर ने 235 रन बनाए। जवाब में वीरपुर की टीम ने 17 वें ओवर में 4 विकेट खोकर 236 रन बना खिताब अपने नाम कर लिया। वीरपुर की ओर से रंजन कुमार ने 90 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया। वीरपुर के ओपनर बल्लेबाज मो शोएब ने केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक लगा कर रिकॉर्ड बनाया। विजेता टीम के खिलाड़ी गोपाल मिश्रा को मेन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 257 रन बनाए। विजेता और उपविजेता टीमों व खिलाड़ियों को नगर विधायक कुंदन कुमार,डॉ सोना कुमार मुखिया दीपक कुमार व पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया। विजेता टीम को पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा 11 हजार रुपए और उपविजेता टीम को समाजसेवी सुधेश कुमार द्वारा 6 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि खेल से व्यक्ति में चरित्र निर्माण होता है। यह अनुशासित रहना सिखाता है। खेल जाति-धर्म की भावना से बाहर निकल कर टीम भावना से रहने व जीत के लिए सामूहिक प्रयास करने की भी सीख देता है। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मौके पर मध्य विद्यालय जगदर के एचएम सुकुमार सहनी, शिक्षक व पूर्व खिलाड़ी सर्वेश झा,वरिष्ठ अम्पायर मनोज कुमार सिंह,समाजसेवी राम प्रवेश चौरसिया,संजय कुमार, दिलीप कुमार,सोनू कुमार,नैयर अली,मो फारुख आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरवार में चार मामले निष्पादित
    Next Article बीडीओ ने फुलहरा पंचायत में पीएम आवास का जांच किये तथा कई दिसा निर्देश दिए

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.