Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फरवरी 2021 में 40 हजार कोरोना सक्रिय मामले होंगे, स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण के लिए राज्यों से बातचीत शुरू
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    फरवरी 2021 में 40 हजार कोरोना सक्रिय मामले होंगे, स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण के लिए राज्यों से बातचीत शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कोरोना के मामलों से संबंधित पूर्वानुमान मॉडल बनाने के लिए दुनिया के वैज्ञानिकों से संपर्क किया है. अनुसंधान आधारित उपायों में पाया गया है कि 3-4 महीनों तक उचित व्यवहार के जरिए भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट की प्रवृत्ति बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि एहतियाती उपायों का समुचित ढंग से पालन किया जाए तो फरवरी तक हमारे पास 40 हजार सक्रिय केस होंगे.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया, कर्मचारियों एवं अन्य लॉजिस्टिक्स के प्रशिक्षण के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों की ओर से मिलकर प्रयास किए जाने की जरूरत है. मैंने फिर से सभी राज्यों के साथ एक-एक कर, वहां की कोविड-19 की स्थिति और उनके मुख्य लक्षणों को लेकर बैठकें शुरू की हैं. आज सबसे पहली बैठक गुजरात के साथ की है. मुझे यकीन है कि हमारा देश आने वाले वक्त में भी कोरोना के मामलों में धीमी गिरावट की प्रवृत्ति को बरकरार रखेगा.

    उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन ने रविवार को कहा था कि कोरोना का सामुदायिक तौर पर संक्रमण चुनिंदा राज्यों के कुछ जिलों में सीमित है. उन्होंने साफ किया था कि कम्यूनिटी ट्रांसमिशन पूरे देश में नहीं हो रहा है. सन्डे संवाद के छठे एपिसोड में सोशल मीडिया फॉलोअरों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल समेत अनेक राज्यों के विभिन्न हिस्सों में और खासतौर पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक संक्रमण हो रहा है. सनद रहे कि केंद्र सरकार अभी तक सामुदायिक संक्रमण की बात से इनकार करती रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय दत्त ने जीती कैंसर से जंग, 2 महीने पहले चौथी स्टेज का पता चला था
    Next Article टीआरपी घोटाला: बंबई हाईकोर्ट ने कहा-अर्णब गोस्वामी की पेशी चाहती है तो उन्हें समन जारी करे पुलिस

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.