Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राइवेट नर्सिंग होम इलाज करें, अकारण इलाज नही किया तो निबंधन होगा रद्द: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्राइवेट नर्सिंग होम इलाज करें, अकारण इलाज नही किया तो निबंधन होगा रद्द: बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *प्राइवेट नर्सिंग होम इलाज करें, अकारण इलाज नही किया तो निबंधन होगा रद्द: बन्ना गुप्ता*

    *एमजीएम के नए भवन को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा*

    जमशेदपुर परिसदन में कोल्हान के सभी स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी एक उच्चस्तरीय बैठक कर कोरोना संक्रमण को लेकर की गई कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

    बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, तीनों जिले के सिविल सर्जन, सभी योजना पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, आईएमए के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

    *बढ़ते संक्रमण के लिए तैयार रहे, एमजीएम के नए बिल्डिंग को सेप्रेड कोविड अस्पताल बनाये*

    बैठक में बताया गया कि फिलहाल सारे मरीज को टीएमएच में भर्ती किया जा रहा है, लेकिन लगातार मरीज बढ़ रहे हैं इसलिए इसके लिए एमजीएम के नए भवन को सेप्रेड कर, नए बाउंड्री वाल के साथ अलग कोविड अस्पताल के रूप में विकसित किया जाए ताकि उसमें भी इलाज हो सके।

    *जिले में पाए जाने वाले मरीजों का इलाज जिले में ही सुनिश्चित करें*

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कोल्हान के तीनों जिले के सिविल सर्जन और उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि जिले में पाए जाने वाले मरीजों का इलाज उसी जिले में हो ये सुनिश्चित करें, साथ ही उनके बेहतर इलाज और भोजन की व्यवस्था करने की बात भी कही, उन्होंने बताया कि यदि केस क्रिटिकल हो तो जमशेदपुर में इलाज किया जाए।

    *मुख्यमंत्री से एमजीएम के लिए मांगा विशेष सहायता पैकेज*

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि एमजीएम के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर 200 करोड़ रुपये की विशेष पैकेज की मांग की हैं, ताकि एमजीएम की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इसको लेकर पॉजिटिव हैं और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिलेगा।

    *क्वारेन्टीन सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश*

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कुछ घटना हुई है जिसमें पॉजिटिव मरीज घूमते पाए गए हैं, ये गंभीर मामला है इसलिए उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि प्रत्येक क्वारेन्टीन केन्द्रों में स्थानीय पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश जारी करे।

    *लोगों से अपील, डरे नही, एडवायजरी का पालन करें*

    मंत्री ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि जो भी केस आ रहे हैं ज्यादातर मामलों में ट्रैविलिंग हिस्ट्री हैं, इसलिए डरे नही, सतर्क रहें और सरकार द्वारा निर्धारित एडवायजरी का पालन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, 9 संस्थागत क्वारन्टाइन में थे, 1 टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में था भर्ती
    Next Article कुणाल षडंगी जी ने जरूरतमंदों के बीच दोपहर का भोजन वितरण किया

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.