Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवासी कामगारों को लाने के लिए उपायुक्त ने सेनेटाइजेड बस को हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News झारखंड

    प्रवासी कामगारों को लाने के लिए उपायुक्त ने सेनेटाइजेड बस को हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ प्रवासी कामगारों को लाने के लिए उपायुक्त ने सेनेटाइजेड बस को हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना….*
    ==================
    *■ रायपुर और कटक से कामगारों को सड़क मार्ग से लाने की व्यवस्था की गयी हैः उपायुक्त…..*
    ==================
    आज दिनांक 03.05.2020 को उपायुक्त सह जिला दण्डाािकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा बाहर के राज्यो में फंसे श्रमिको को लेने हेतु समाहरणालय परिसर से तीन बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
    इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में अन्य राज्यो में फंसे जिले के कामगार श्रमिको को लाने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय परिसर से तीन बसों को रवाना किया गया। इसमें से दो बस रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए एवं एक बस कटक (उड़ीसा) के लिए रवाना की गयी है। सभी श्रमिको को सोशल डिस्टनसिंग के नियमो का पालन करते हुए लाया जाएगा। इसके अलावे ऊपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि जांच के उपरांत सभी श्रमिको को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा एवं सभी के स्वास्थ्य की जांच भी लगातार की जाएगी। जांच में अगर किसी भी श्रमिकों में कोरोना के संक्रमण से संबंधित कोई लक्षण पाया जाता है, तो उनका बेहतर इलाज हेतु क्वारंटाईन सेंटर या आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा। जल्द ही अन्य राज्यो के साथ भी समन्यवय स्थापित करते हुए देवघर जिला के सभी श्रमिकों को लाने का कार्य भी किया जाएगा।
    *■ वाहनों में सामाजिक दूरी, साफ-सफाई, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त….*
    इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि मुख्यतः 5 राज्य यथा बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, तथा छत्तीसगढ़ से जिले के फंसे हुए श्रमिकों को वापस लाने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है। इन सभी बसों को उपयोग के पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है और बाद में भी बसों को पूरी तरह से सेनेटाइज्ड किया जायेगा। साथ ही बसों में लोगों के बैठने की व्यवस्था में शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावे सभी बस चालकों और कर्मियों को कोविड-19 के रोकथाम और इससे सम्बंधित सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी बस रवाना करने से पूर्व दी गयी है।
    *मौके पर उपरोक्त के अलावे* परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबीयूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता श्री अजय बड़ाइक, जिला मतस्य पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार दीपक एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
    Next Article एनडीआरएफ की टीम के द्वारा सारवा प्रखण्ड के संक्रमित गांवो को किया जा रहा है सेनेटाइजेड:उपायुक्त

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.