Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. चाहे वो ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के विशाल जनसमूह को संबोधित करना हो या यूएन एसेंबली में जलवायु परिवर्तन से निपटने को लेकर भारत का पक्ष रखना हो. पीएम मोदी की वैश्विक धाक हर तरफ दिखाई पड़ रही है. इसी में एक उपलब्धि और जुड़ गई जब बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने पीएम मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया.‘बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सिलसिलेवार ट्वीट में देश वासियों को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मुझे यह पुरस्कार दिया जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है. यह इस बात का प्रमाण है कि अगर 130 करोड़ लोगों की जनशक्ति किसी एक संकल्प को पूरा करने में जुट जाए, तो किसी भी चुनौती पर जीत हासिल की जा सकती है’.पीएम मोदी ने यह सम्मान उन भारतीयों को समर्पित किया, जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को एक जन आंदोलन में बदला और स्वच्छता को अपनी दैनिक जिंदगी में सर्वोच्च प्राथमिकता देनी शुरू की. मोदी ने कहा, ‘हाल-फिलहाल में किसी देश में ऐसा अभियान सुनने और देखने को नहीं मिला. यह अभियान शुरू भले ही हमारी सरकार ने किया था, लेकिन इसकी कमान जनता ने खुद अपने हाथों में ले ली’.उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में जनता की भागीदारी का ही नतीजा है कि बीते पांच साल में देश में रिकॉर्ड 11 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया जा सका. इसी का नतीजा है कि 2014 से पहले जहां ग्रामीण स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से भी कम था, आज वह बढ़कर करीब-करीब 100 प्रतिशत पहुंच रहा है. मोदी ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता, किसी भी आंकड़े से ऊपर है. इस मिशन ने अगर सबसे ज्यादा लाभ किसी को पहुंचाया, तो वह देश के गरीब को, देश की महिलाओं को है’.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजींद में तेल टैंकर ने ऑटो को कुचला, 10 युवकों की मौत
    Next Article आंगनवाड़ी कर्मचारियों पर हुए पुलिसिया जुल्म से नाराज कुणाल अधिकारियों को घेरा

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.