युद्ध पति खां की रिपोर्ट
नाला (जामताड़ा)
समाजसेवी सह कांग्रेस के नेता श्री गणेश चंद्र मिश्र के अनुसार–
चकनयापाड़ा पंचायत के मझलाडी गांव में प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं में की जा रही है अनियमितता। मालूम हो कि चकनयापाड़ा पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में एक ही घर में तीन चार लोगों को आवास की स्वीकृति हुई है ,ऐसा भी देखा गया है कि जिन लाभुकों को आवास पूर्व मिला है उसी लाभुक को आवास की स्वीकृति पुनः दें दी गई है । स्वयंसेवक की मिलीभगत से मनमानी व नियम को ताक पर रखकर जियोटैगिंग किया गया है। जिन लोगों का पक्का मकान है, संपन्न है, उन्हें भी दबंगता के कारण उनका नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में दर्ज की गई है। ऐसा भी देखा जा रहा है कि जो लोग बाहर में रहते हैं उनके नाम पर भी जियो टैगिंग करके उनको सूची में दर्ज किया गया है। इन सभी कारनामों के पीछे स्वयंसेवक एवं संबंधित ठेकेदारों की मिलीभगत प्रतीत होती है। कुल मिलाकर खासकर चकनयापाड़ा पंचायत के खासकर मझलाडीह गांव में ठेकेदारी प्रथा चालू है। मालूम हो कि इसी गांव में बकरी तथा पशु सेड जिनको मिला है पुनः उन्हीं को उसी योजना के स्थल पर आवास की स्वीकृति भी दे दी गई है जो कि जांच का विषय है। एक ही लाभुक को बार-बार योजनाओं को देना यह साफ जाहिर होता है कि स्वयंसेवक एवं ठेकेदार की मिलीभगत से योजनाओं का बंदरबांट किया जा रहा है।एक ही परिवार में कभी स्त्री ,कभी पुरुष के नाम पर आवास की स्वीकृति की जा रही है जोकि सरासर नियम विरुद्ध है। मालूम हो कि एक ही परिवार में जिनकी शादी नहीं हुई है , उसके नाम पर भी गलत ढंग से जियो टैगिंग करके प्रधानमंत्री आवास की सूची में शामिल किया गया है । इन तमाम अनियमितताओं को मद्देनजर रखते हुए संबंधित स्वयंसेवक के ऊपर जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। वरना अन्य जरूरतमंद गरीब -गुरबे लोग जिनको आवास नहीं मिली है उनका कोप भाजन का शिकार होना होगा। इसके लिए संबंधित उच्चाधिकारी जवाबदेह वह उत्तरदाई होंगे । उपरोक्त तमाम बिंदु को मद्देनजर रखते हुए हम प्रशासन से इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हैं । उक्त बातें गणेश मित्रा ने कही।

