Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिभा सम्मान की तैयारियों में जुटे डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    प्रतिभा सम्मान की तैयारियों में जुटे डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया के टाउन हॉल में आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में झारखंड राज्य के राज्यपाल महामहिम द्रोपदी मुर्मू के शिरकत करने को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने घाटशिला अनुमंडल अधिकारी अमर कुमार एवं घाटशिला एसडीपीओ रणबीर कुमार सिंह के साथ चाकुलिया मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया ।एसडीओ अमर कुमार एवं एसडीपीओ रणवीर कुमार सिंह ने बनाए जा रहे हेलीपैड निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कोई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया ।

    प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जहां राज्यपाल के आने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर पूरे प्रशासनिक महकमा जहां जुटा हुआ है वही राजपाल महोदय के आने से पूरे हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल तक पूरे एरिया को साफ सफाई की गई है । आवागमन के लिए सड़क को चुस्त-दुरुस्त की गई है ।

    हेलीपैड निरीक्षण के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की राज्य के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू 11 बजे रांची से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगी जो चाकुलिया मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण में 11:30 बजे लैंड करेगी । यहां से बाय कार के माध्यम से चाकुलिया टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगी तथा 1:30 बजे पुनः हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची के लिए प्रस्थान करेंगी ।

    डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्यपाल के हाथों से चाकुलिया प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालय के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों से सम्मानित की जाएगी । उन्होंने कहा चाकुलिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए राज्य के राज्यपाल महोदया आ रहे हैं यह चाकुलिया के लिए गर्व की बात है । उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से यहां के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में पढ़ाई के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा उपजेगी तथा विद्यार्थी के मनोबल काफी ऊंचा होगा ।

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के सभी सदस्यों ने तैयारी पूरी कर ली है । टाउन हॉल को सुसज्जित ढंग से सज्जित किया गया है । जहां राज्यपाल महोदया शिरकत करेंगी तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी ।

    चाकुलिया वासियों में भी राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुकता है । चाकुलिया वासियों में काफी हर्ष की माहौल है कि राज्यपाल के हाथों चाकुलिया के बेटा बेटी सम्मानित होंगे । हैलीपैट के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी त्रिभुवन राम, सिटी मैनेजर सतीश कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक, शतदल महतो, भरत झुणझुणवाला, सुरेश सिंह, राजीव महापात्रा,मो अफजल, संजय दास, राना गोप, बलराम दास, पिंटु मल्लिक, बुबाई दास आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयुमो जमशेदपुर की विधानसभावार बैठकें हुई सम्पन्न
    Next Article सूर्य सिंह बेसरा की मानसिक संतुलन बिगड़ गया है:–अप्पु तिवारी

    Related Posts

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    August 8, 2026

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    August 8, 2026

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.