राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
प्रखंड के डूडरा पंचायत अंतर्गत झीलिंगगोड़ा गाँव स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए हाल के छात्र आंदोलनों और शिक्षाओं को लेकर बनी अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाक्रमो से राज्य सरकार की विफलता, अव्यवस्था और लाचार कार्यप्रणाली उजागर होती है। पूर्व सीएम ने छात्र युवाओ से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

