Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोटिस के बाद भी सुनवाई में नहीं शामिल होने वाले मतदाताओं का कटेगा नाम- सीओ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नोटिस के बाद भी सुनवाई में नहीं शामिल होने वाले मतदाताओं का कटेगा नाम- सीओ

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति के दूसरे व तीसरे चरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बावत गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए पांच स्थानों पर एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ स्तर पर सुनवाई शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर दस्तावेज जमा कर सकें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता 2003 के दस्तावेज (स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी के) अथवा जन्मतिथि के आधार पर निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तत कर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित करा सकते हैं। बताया कि सुनवाई के दौरान लगभग 30 प्रतिशत नोटिस प्राप्त मतदाता अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता दूसरे नोटिस के बाद भी सुनवाई में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं वे बीएलओ द्वारा फॉर्म-8 भरवाकर पूरे परिवार का नाम एक ही बूथ पर व्यवस्थित कर सकते है ताकि उन्हें मतदान में सुविधा हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleल्दीपोखर-जादूगोड़ा में Jio नेटवर्क फेल, 24 घंटे का अल्टीमेटम
    Next Article श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.