Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस की बड़ी कामयाबी 12 घंटे के अंदर एटीएम लूट कांड का उद्भेदन
    Uncategorized

    पुलिस की बड़ी कामयाबी 12 घंटे के अंदर एटीएम लूट कांड का उद्भेदन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *अन्नु कुमार की रिपोर्ट*

    नालंदा (बिहार शरीफ) 4 मार्च की शाम बिहार थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कुछ घटना घटित हुई है जिसकी सूचना पर बैंक पदाधिकारियों के साथ जाकर जांचने पर ही देखा गया कि एटीएम के अंदर से अपराध कर्मियों के द्वारा कैशबॉक्स को बाहर निकाल कर रख दिया गया है एवं उसमें से रुपया गायब था। और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को काट दिया गया था तथा कैमरे को तोड़कर नीचे रख दिया गया था एवं क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। बैंक के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि इस एटीएम में लगभग 35 लाख रुपए था जिसमें आज ही लगभग 2:00 बजे दिन में 17 लाख रुपया डाला गया था. एटीएम में पहले से 16 लाख रुपया था। अर्थात लगभग 33 लाख रुपए से संबंधित घटना की प्रथम दृष्टया सूचना प्राप्त हुई थी।
    यह घटना शहर के अत्यंत ही व्यस्त, भीड़भाड़ वाले स्थान में दिनदहाड़े घटित हुई थी।जिसको पुलिस अधीक्षक नालंदा अशोक मिश्रा के द्वारा काफी गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बिहार शरीफ के नेतृत्व में अभिलंब एक टीम बनाकर के कांड का उद्भेदन तथा रुपए की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित अनुसंधान करने हेतु निर्देश दिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम के सदस्यों के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर एटीएम में रुपए भरने वाली सीएमएस कंपनी के कर्मचारियों से गहराई से पूछताछ की गई एवं लगातार रात भर शहर के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम के द्वारा घटना घटित होने के 12 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया तथा इस घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं एटीएम से निकाले गए सभी रुपया की बरामदगी कर ली गई।

    *क्या था मामला*

    आपको बता दें कि इस घटना में पुलिस के द्वारा जो साक्ष्य उपलब्ध हुए हैं उसके अनुसार कैश लोडिंग करने वाली सीएमएस कंपनी के संबंधित कर्मियों ने मछली मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा से घटनास्थल वाले एटीएम में 17 लाख रुपए डालने हेतु प्राप्त किया था। जिसे लगभग 2:00 बजे दिन में एटीएम में रुपए डालने के पश्चात एटीएम के पासवर्ड को पुल के योजना के अनुसार अपराध कर्मी राकेश कुमार एवं मोनू कुमार को उपलब्ध करा दिया गया एवं सूचना दे दी गई तत्पश्चात दोनों पेटीएम में मोटरसाइकिल लेकर पहुंच गए और अंदर घुसकर टीम का शटर बंद कर दिया। एवं अंदर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को कटर से काट दिया गया एवं अर्जित के माध्यम से पासवर्ड के सहारे एटीएम खोलकर उसमें रखे कूल तक 31 लाख 78 हजार रूपए निकाल लिया गया, और बैग में भरकर फरार हो गया था। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 31 लाख 78 हजार रुपया, एटीएम का लॉक वाले कवर तथा कैमरे का तार काटने वाले कटर, मोटरसाइकिल, हेलमेट सहित अन्य सामानों को सोहसराय थाना क्षेत्र के मुगलकुआं स्थित घर से बरामद किया गया। फिलहाल से कड़ाई से पूछताछ जारी है। और इनका अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।

    *किन-किन की हुई गिरफ्तारी*

    1 अमरजीत कुमार (सीएमएस कंपनी के कर्मचारी सीआरए) जो कि सोहसराय थाना क्षेत्र मुगलकुआं निवासी हैं।

    2 दीपक कुमार (सीएमएस कंपनी के कर्मचारी सीआरए)। जो कि सिलाव थाना क्षेत्र दरियासराय के निवासी हैं।

    3 राकेश कुमार जो कि सोहसराय थाना क्षेत्र बौलिपर मुगलकुआं निवासी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेडिकल के छात्र निर्भय कुमार अनुज के यूक्रेन से घर वापस आने पर गांव में खुशी की लहर
    Next Article नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी 71वी वाहिनी की लगातार कारवाई जारी.

    Related Posts

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    October 1, 2026

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    October 1, 2026

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

    मनीषा कदम का खेल खत्म! ठाणे के ‘ओरियो स्पा’ पर दोबारा रेड, 5000 का गंदा धंधा और मालकिन फिर फरार!

    बाढ़ की त्रासदी से कब मुक्त होगा बिहार?

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.