Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीसी एवं पीएनडीटी एडवाइजरी कमिटी के बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त गणेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    पीसी एवं पीएनडीटी एडवाइजरी कमिटी के बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त गणेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *पीसी एवं पीएनडीटी एडवाइजरी कमिटी के बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में आयोजन किया गया।*

    पीसी एवं पीएनडीटी का एडवाइजरी कमिटी की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण एवं रेड करने से संबंधित कानूनी जानकारियां दी गई साथ ही करवाई करने का निर्देश दिया गया।
    उपायुक्त ने भ्रूण हत्या को रोकने हेतु दो टीम गठन करने का निर्देश दिया है। जामताड़ा जिले में जहां जहां अल्ट्रासाउंड से लिंग निर्धारण की जांच की जा रही है वैसे जगहों में जांच टीम जाकर जांच करेगी। पीसीपीएनडीटी की टीमों को जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ कड़ाई से जांच करने के आदेश दिये। साथ ही उचित दिशा-निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों का सीधे तौर पर लाइसेंस रद्द करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।
    इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आशा एक्का द्वारा बैठक में हर पहलू को समझाया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आज के समय में कन्या भ्रूण हत्या जैसा कृत्य करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए सरकार ने कठोर नियम बनाए हैं। इन नियमों का पालन कराना हम सबकी जवाबदेही है। बच्चियों के पैदा होने से पहले ही उनकी हत्या करने का कृत्य करने वालों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होना चाहिए।

    उपायुक्त ने कहा कि लड़का-लड़कियों के लिंग अनुपात में समानता लाने के लिए भी सभी स्तर पर प्रयास किया जाय। इन प्रयासों में समाज की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है। महिलाओं को समाज में आर्थिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में बराबरी की भागीदारी मिले, इसके लिए हम सबको सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

    उपायुक्त ने बैठक में भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कहा कि सभी अपने अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करेंगे।

    मौके पर सिविल सर्जन आशा एक्का, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान माझी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा,नगर निकाय जामताड़ा सह मिहिजाम कार्यपालक पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक SK मिश्रा,चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित संबंधित पदाधिकारी लिपिक दीपक मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के शाॅपिंग माॅल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को ग्राहकों के लिए पानी एवं हैंड वाश की व्यवस्था करने के निर्देश, आदेश पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त
    Next Article Next Post

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.