Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का वाराणसी को दिवाली तोहफा, करीब 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का वाराणसी को दिवाली तोहफा, करीब 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दीपावली से ठीक पहले लगभग सात सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सोमवार को पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

    19 परियोजनाओं के लोकार्पण में लगभग 232 करोड़ रुपयों की लागत आएगी. जबकि 17 शिलान्यास वाली परियोजनाओं में लगभग 465 करोड़ रुपये की लागत आई है. खास बात यह है कि ये सभी 19 परियोजनाएं कोरोनाकाल में पूरी हुई हैं. इसमें भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के धामेख स्तूप पर महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में लाइट और साउंड का शो मुख्य आकर्षण का केंद्र है.

    वहीं लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में अलग-अलग विभागों के अलग काम हैं. जैसे आईपीडीएस, स्मार्ट सिटी, पीडबलूडी, यूपी सिटको, अस्पताल निर्माण हैं. जबकि शिलान्यास में स्मार्ट सिटी का काम, सड़क और इमारतों का निर्माण शुरू होना है. इस तरह कुल मिलाकर लगभग 697 करोड़ रुपयों के लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाएं हैं.

    लॉकडाउन में पूरी हुईं परियोजनाएं

    वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं की खास बात यह है कि यह सारी परियोजनाएं कोरोना काल के लॉकडाउन पीरियड में पूरी की गई हैं. जनपद वाराणसी में लगभग 10000 करोड़ की परियोजनाएं संचालित हैं. यह सारी परियोजनाएं अगले साल दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी. इसमें कई परियोजनाएं पहले भी पूरी हो सकती हैं.

    जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा. 9 नवंबर को वर्चुअली पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में सबसे आकर्षक भगवान बुद्ध के उपदेश स्थली सारनाथ के धामेख स्तूप पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में साउंड और लाइट का शो है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी ने आरजेडी उम्मीदवारों को हिदायत- जीत का जुलूस न निकालें, जश्न जनता मनाएगी
    Next Article नोटबंदी के चार साल पूरे, कांग्रेस ने बताया काला दिन तो भाजपा ने गिनाए फायदे

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.