Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोटबंदी के चार साल पूरे, कांग्रेस ने बताया काला दिन तो भाजपा ने गिनाए फायदे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    नोटबंदी के चार साल पूरे, कांग्रेस ने बताया काला दिन तो भाजपा ने गिनाए फायदे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नोटबंदी के चार साल पूरे हो गए हैं. इस कड़ी में भाजपा ने नोटबंदी के फायदे गिनाए हैं. भाजपा प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को साफ-सुथरा बनाने में मदद मिली. इसके कारण अर्थव्यवस्था औपचारिक रूप से मजबूत हुई और बड़ी संख्या में गरीबों की मदद की गई.

    चंद्रशेखर ने कहा कि नोटबंदी के बाद से डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिल रहा है.

    अक्तूबर 2020 के दौरान देश में 207.16 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए. एनपीसीआई के मुताबिक, अब तक 3.86 लाख करोड़ रुपये के यूपीआई ट्रांजेक्शन हो चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ नोटबंदी के चार सार पूरे होने पर कांग्रेस ने केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने नोटबंदी को काला दिन बताया और सरकार से माफी मांगने को कहा है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वीडियो ट्वीट में कहा, नोटबंदी पीएम की सोची समझी चाल थी, ताकि आम जनता के पैसे से मोदी-मित्र पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय कर्ज माफ किया जा सके. गलतफहमी में मत रहिए- गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गई थी. इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए.

    गौरतलब है कि आज ही के दिन साल 2016 (8 नवंबर 2016) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे ये एलान किया था कि रात 12 बजे से 1000 और 500 रुपये के नोट अब बंद हो जाएंगे यानी 1000 और 500 के नोट की कीमत कागज के टुकड़ों के बराबर होगी.

    बता दें मोदी सरकार ने नोटबंदी लाने की कई वजहें बताई थीं. इसमें कालेधन का खात्मा करना, सर्कुलेशन में मौजूद नकली नोटों को खत्म करना, आतंकवाद और नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने समेत कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देना शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी का वाराणसी को दिवाली तोहफा, करीब 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
    Next Article महाराष्ट्र में दिवाली के बाद खुलेंगे स्कूल, सीएम ठाकरे बोले- पटाखे जलाने से बचें लोग

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.