Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जामताड़ा जिला भारत सरकार के परफारमेंस इंडेक्स के अनुसार दूसरे स्थान को प्राप्त किया है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जामताड़ा जिला भारत सरकार के परफारमेंस इंडेक्स के अनुसार दूसरे स्थान को प्राप्त किया है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जामताड़ा जिला भारत सरकार के परफारमेंस इंडेक्स के अनुसार दूसरे स्थान को प्राप्त किया है:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना यानि पीएमएवाय में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहला स्थान रामगढ़ एवं दूसरा स्थान जामताड़ा ने प्राप्त किया है। राज्य के लिए बड़े गौरव वाली बात ये भी है कि जिला स्तर के लेबल पर भी रामगढ़ ने बाजी मारी है वहीं जामताड़ा जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। देशभर में झारखंड के 9 जिला टॉप 20 में शामिल है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना में बेस्ट परफार्मेंस देने के लिए जामताड़ा जिला ने हर निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से काम किया है। इसी का नजीता है कि इस योजना में बेहतर कार्य करते हुए पूरे देश में जामताड़ा जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिससे देश के बड़े राज्यों के जिलों को पछाड़ कर जामताड़ा दूसरे स्थान में रहा। उपायुक्त जामताड़ा ने उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी पीएम आवास श्री संदीप कुमार, कोऑर्डिनेटर, पंचायत के स्वयंसेवक, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को बधाई दी है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की गई।उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की सभी संबंधित पदाधिकारी,कर्मी के टीम भावना बनाकर किए गए कार्य के कारण ही जामताड़ा जिला पूरे देश में दूसरे स्थान को प्राप्त किया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया की जामताड़ा जिला दूसरे स्थान में रहने के अलावा अगर झारखंड राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो रामगढ़ पहले स्थान पर बोकारो जिला 10 वे नम्बर पर साथ ही झारखंड राज्य के कुल 9 जिले ने टॉप 20 में स्थान हासिल किया है। सबसे अच्छी खबर यह है कि इस योजना के ओवरऑल रैंकिंग में टॉप टेन स्थान में झारखंड के 3 जिले शामिल हैं।पहले स्थान पर रामगढ़,दूसरे स्थान पर जामताड़ा,और दसवें स्थान पर बोकारो है।

    उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार के परफॉर्मेंस इंडेक्स के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर जामताड़ा जिला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

    राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य के ही रामगढ़ जिला प्रथम स्थान,जामताड़ा को दूसरा स्थान,रायपुर (छत्तीसगढ़) को तीसरा,दिनाजपुर दक्षिण( पश्चिम बंगाल) एवं कवर्धा ( छत्तीसगढ़) को पाचवा स्थान प्राप्त हुआ है

    जामताड़ा जिला का कुल 98.32 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है जबकि प्रथम स्थान पर काबिज रामगढ़ ज़िला को 98.96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
    परफॉर्मेंस इंडेक्स को ग्राम सभा की कार्रवाई प्रतिवेदन की प्रविष्टि, राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण,लाभुकों का आधार सीडिंग,आवास की स्वीकृति,लाभुकों को दिए जाने वाले किस्तों का भुगतान एवं आवास पूर्णता के प्रगति के आलोक में तैयार किया जाता है।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि उपायुक्त जामताड़ा के नेतृत्व मार्गदर्शन एवं जिला के सभी बीडीओ,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के साथ-साथ पंचायत के स्वयंसेवक का अहम भूमिका रहा और जिला स्तर पर डीआरडीए निदेशक श्री राम वृक्ष महतो, पीओ श्री संदीप कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी का सहयोग मिलता रहा। समय-समय पर जो भी समस्या आती गई सभी का निदान किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारी को उप विकास आयुक्त ने मार्गदर्शन दिया इसी का प्रतिफल है कि पूरे देश में जामताड़ा जिला पीएम आवास में दूसरे स्थान हासिल किया।उप विकास आयुक्त ने कहा की जितने भी संबंधित पदाधिकारी कर्मी है सभी बधाई के पात्र हैं। उप विकास आयुक्त ने उनके संबंधित कार्यों को सराहा साथ ही कहा कि अपने मेहनत और लगन से जामताड़ा जिला को सर्वोच्च स्थान दिलाने में अपनी भूमिका निभाई इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्ष के निशाने पर योगी फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो गई यूपी पुलिस?
    Next Article विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या को रोकने व इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है:उपायुक्त

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.