Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पियक्कड़ एवं धंधेबाज गिरफ्तार
    Uncategorized

    पियक्कड़ एवं धंधेबाज गिरफ्तार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रतन कुमार की रिपोर्ट
    खुटौना (मधुबनी)। ललमनियां पुलिस की गश्ती टीम ने सोमवार की शाम ललमनियां के पास इन्डो-नेपाल बॉर्डर के सामने भारतीय क्षेत्र में सात पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। जिनमें ओपी क्षेत्र के कोलहट्टा के मनोज सदाय और रौशन सदाय तथा सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के तीरी चकला गांव के गुलटेन सदाय, टुलो सदाय, प्रमोद सदाय, सिरो सदाय एवं दिलिप सदाय बताए गए हैं। उसी शाम उसी बॉर्डर पर दो व्यक्तियों को माथे पर बोरे लिए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देख रोका गया। लेकिन पुलिस को देखकर एक बोरा पटक कर भाग गया जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के बोरे से 90 बोतल और भागे हुए व्यक्ति के बोरे से 60 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। इसी प्रकार लौकहा पुलिस ने भी उसी शाम में लौकहा बाजार के उत्तरी सिरे पर कस्टम्स चेक पोस्ट के पास एक व्यक्ति को तीन बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के हरिहरी गांव के मुन्ना सहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के भुपट्टी के सुभाष पासवान और संजय पासवान तथा लौकहा थाना क्षेत्र के सहोरबा के देवेंद्र कुमार यादव और जीबछ यादव एवं कमलपुर के वीरेन्द्र साफी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलजयंती पर शिद्दत से याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो : एआईएसएफ
    Next Article शादी की नीयत से अपहृत लड़की बेगूसराय से बरामद

    Related Posts

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 2, 2026

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    October 2, 2026

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    अध्यक्ष के स्वागत में चमकाया अतिथि गृह, कर्मचारियों की कॉलोनी बदहाल!

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.