कुंडहित(जामताड़ा): इन दिनों पारा शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।पारा शिक्षकों का कहना है बीते कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें अपने परिवार चलाने में काफी कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है।पारा शिक्षकों का कहना है कि ऐसे में अब राशन दुकानदार भी उन लोगों से मुंह करने लगे है। बीमार पड़ने पर भी इलाज नहीं करा पा रहे है। प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल ईकाई कुंडहित के प्रखंड सचिव तापस राय इस संबंध में बताते हैं कि अप्रैल महीना से पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है।वहीं 42 पारा शिक्षकों का जनवरी और फरवरी महीना का भी अभी तक मानदेय नहीं मिला है ।कहा कि यही नहीं 8 एमसी क्लियर पारा शिक्षकों का बीते 1 साल से मानदेय नहीं मिला है। जिससे परिवार के समक्ष काफी कठिनाई उत्पन्न होने लगी है। कहा कि विभाग को इस और शीघ्र ध्यान देने की आवश्यकता है।
पारा शिक्षकों ने कहा- मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति होने लगी उत्पन्न
Previous Articleजमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के तत्वावधान में छात्र एवं छात्राओं द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार हेतु मौन विरोध प्रदर्शन किया
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

