पश्चिमी सिंहभूम जिले में सभी लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “मील्स ऑन द व्हील्स” के दूसरे दिन भी चाईबासा एवं चक्रधरपुर में फूड ट्रक के माध्यम से जिले के शहरी क्षेत्रों चाईबासा में 824 और चक्रधरपुर में 453 लोगों को गर्म भोजन करवाया गया।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में उपायुक्त अरवा राजकमल एवं उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बुजुर्ग,अशक्त, शहरों में काम करने वाले दैनिक दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक अति निर्धन परिवारों को गर्म भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
– फूड ट्रक के माध्यम से जिले के चाईबासा के मेरी टोला वार्ड संख्या 3, बरकंदाज़टोला वार्ड संख्या 1 एवं 2, गाड़ीखाना चौक,
में 824 से ज्यादा लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
– फूड ट्रक के माध्यम से जिले के चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में बंगला टांड – वार्ड संख्या 17 एवं 18, मिल्लत कॉलोनी, चेलबेड़ा, कोलासाई/दंडासाई, हरिजन बस्ती वार्ड संख्या 3 में 450 से ज्यादा लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया ।
– लोगों के बीच में हाथ धोने की महत्ता के विषय में बताया गया।बच्चों को लगातार हाथों पर सेनिटाइजर के उपयोग से साफ करने के लिए बताया गया।
– लोगों के बीच में भोजन वितरण के वक़्त समाजिक अलगाव के नियमों का पालन किया गया।
– जिला प्रशासन से उपलब्ध कराई गई सूखा राशन सामग्री को सी.आर.पी.एफ 174/60 बटालियन के सहयोग से चक्रधरपुर के सुदूर क्षेत्रों में जरूरत मंदों के बीच वितरित की गई ।
– उक्त कार्य के संपादन में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
– लोगों के बीच भोजन के वितरण में पुलिस प्रशासन के जवान,वार्ड सदस्य एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं सामाजिक उत्प्रेरक का सहयोग रहा।
*कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:*
————————————————–
*डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 8986607626*
————————————————–
*कंट्रोल रूम, CHC- 7479411489*
————————————————–
*झारखंड टोल फ्री नंबर- 104*
————————————————–
*राज्य कॉल सेंटर- (0651)2261368 / 9955837428*
————————————————–
*रांची, रिम्स कॉल सेंटर- (0651)2542700*
————————————————–
*राष्ट्रीय कॉल सेंटर- 011-23978046*
=========================