Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिसदन स्थित सभागार में लोक लेखा समिति की हूई बैठक
    Breaking News झारखंड

    परिसदन स्थित सभागार में लोक लेखा समिति की हूई बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष वर्मा

    चाईबासा।जिले के चाईबासा परिसदन स्थित सभागार में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श एवं विकासात्मक कार्यों पर किए गए व्यय एवं उससे संबंधित लेखा-जोखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।यह बैठक दो पारियों में संपन्न हुई।
    बैठक में प्रथम पारी में विकासात्मक कार्यों से संबंधित विभाग एवं योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले विभागों के साथ एवं दूसरी पारी में राजस्व वसूली से संबंधित विभाग के साथ भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन वर्ष 2008-09 से 2016-17 तक के कंडिका पर जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श एवं कंडिका में दर्ज आपत्ति से संबंधित प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    लोक लेखा समिति विधानसभा की एक समिति है। इसके अध्यक्ष विपक्षी दल के वरिष्ठ विधानसभा सदस्य होते हैं। समिति का मूल कार्य वित्तीय मामलों एवं योजना स्थल पर जाकर योजना का निरीक्षण करना है। इसके साथ ही समिति ऑडिट होने के बाद दर्ज होने वाले आपत्ति निराकरण की समीक्षा करती है एवं इसके अलावा निराकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की भी समीक्षा करती है। इस समिति के समक्ष वैसी आपत्तियाँ आती हैं जिसका ससमय निराकरण नहीं हो पाता है। समिति अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारी एवं विभाग के माध्यम से उन आपत्तियों के निराकरण की दिशा में प्रयास करती है। इस क्रम में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग/पदाधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा भी समिति के द्वारा की जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहज यात्रा के लिए नम आँखों से लोगों ने तीर्थयात्री को रवाना किया
    Next Article लोक लेखा समिति के सदस्यों ने किया विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण

    Related Posts

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    June 23, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.