रिपोर्ट,
युद्ध पति खां
नाला ( जामताड़ा)
नाला प्रखंड अंतर्गत पाकुरिया पंचायत के पाकुरिया गांव में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य की प्रखंड समन्वयक कृष्णा दे के द्वारा गुणवत्ता की जांच की गई जिसमें लाभुक प्रदीप गोराई की शौचालय गुणवत्ता जांच की गई एवं राजमिस्त्री को सही गुणवत्ता से बनाने का दिशानिर्देश दिया गया एवं लंबाई चौड़ाई की मापदंड भी दी गई।स्वच्छता ग्राही गौरव कुमार झा के द्वारा बताया गया कि शौचालय निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करके उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें ताकि सही समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र की निपटान किया जा सके।

