निर्भया के इंसाफ पर बारीडीह में बटे लड्डू
भारतीय जन मोर्चा के महिला इकाई द्वारा निर्भया को मिले इंसाफ और आरोपियों को फांसी मिलने की खुशी में बारीडीह चौक पर शनिवार को लड्डू वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विथानसभा संयोजिका बंदना नामता, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, काकुली मुखर्जी, पुतुल सिंह, ज्योति देवी, बबीता शर्मा, प्रीति जी, नीतू दुबे, सोमा देवी, सरिता देवी, असितानंद महाराज, राजेश झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।