Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनाज उठाव के लिए तत्काल बॉयोमेट्रिक की नही जरूरत:उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    अनाज उठाव के लिए तत्काल बॉयोमेट्रिक की नही जरूरत:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ अनाज उठाव के लिए तत्काल बॉयोमेट्रिक की नही जरूरत:-उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि कोरोना वायरस से संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी ऑनलाइन मोड में कार्यरत जन वितरण प्रणाली दुकानों से बायोमैट्रिक सत्यापन के बगैर (बिना अंगूठे के निशान एवं आँख की पुतली के) अगले आदेश तक राशन का वितरण किया जाय। इससे लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ संक्रमण फैलने की संभावना में काफी कमी आयेगी।

    1. इस हेतु ऑनलाइन मोड की जन वितरण प्रणाली दुकानों से राशन का वितरण निम्न तरीके से की जायेगी:-
    (i) जिन राशनकार्डधारकों का मोबाईल नम्बर राशन कार्ड में Seeded है, उनके द्वारा राशन उठाव किये जाने की स्थिति में कार्डधारकों का राशनकार्ड नम्बर ई-पाॅश मशीन में डालने पर उनके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर एक OTP प्राप्त होगा। उसे OTP को ई-पाॅश में दर्ज कर संबंधित लाभुकों को राशन का वितरण किया जायेगा।
    (ii) जिन राशनकार्डधारकों का मोबाईल नम्बर राशनकार्ड में Seeded नहीं है परन्तु उनके पास मोबाईल नम्बर उपलब्ध है वैसे लाभुक ई-पाॅश के माध्यम से अपना मोबाईल नम्बर राशनकार्ड में Seed करा लेंगे। मोबाईल नम्बर राशनकार्ड में Seeded होने के बाद उपरोक्त कंडिका (i) के अनुरूप उनके द्वारा राशन उठाव किये जाने की स्थिति में उनका राशनकार्ड नम्बर ई-पाॅश मशीन में डालने पर उनके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर एक OTP प्राप्त होगा। उस OTP को ई-पाॅश में दर्ज कर संबंधित लाभुकों को राशन का वितरण किया जायेगा।
    (iii) जिन राशनकार्डधारकों का मोबाईल नम्बर राशनकार्ड में Seeded नहीं है तथा उनके पास मोबाईल भी उपलब्ध नहीं है उक्त परिस्थिति में इनका राशनकार्ड नम्बर ई-पाॅश मशीन में डालने पर संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर OTP प्राप्त होगा। उस OTP को ई-पाॅश में दर्ज कर संबंधित लाभुकों को राशन का वितरण किया जायेगा। साथ ही, ऐसे लाभुकों की राशन लेन देन की सम्पूर्ण विवरणी अपवाद पंजी में भी संधारित की जायेगी। इसका मिलान संबंधित प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/पणन पदाधिकारी द्वारा आहार पोर्टल के डाटा से कर सत्यापन किया जायेगा।
    (iv) जन वितरण प्रणाली विक्रेता पूर्व की भाँति ही ई-पाॅश में अपने आधार से Login करेंगे। यह ध्यान रखा जाय कि सभी दुकान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, इस व्यवस्था का दुरूपयोग कर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा किसी भी परिस्थिति में राशन की कालाबाजारी अथवा जमाखोरी नहीं की जाय। अगर कोई ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो तत्काल उस दुकानदार पर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।*

    *2. ऑफलाइन मोड में कार्यरत जनवितरण प्रणाली दुकानों में पूर्व की भाँति ही बिना बायोमेट्रीक सत्यापन के वितरण की व्यवस्था लागू रहेगी।*
    वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था को अगले आदेश तक लागू रखा जायेगा तथा सभी राशन कार्ड धारियों के बीच संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से इस वैकल्पिक व्यवस्था का प्रचार प्रसार करायेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना को रोकने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन ,स्वागत योग्य कदम :.राजेश शुक्ल
    Next Article निर्भया के इंसाफ पर बारीडीह में बटे लड्डू

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.