Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नासा ने छोटे चंद्रमा के रहस्य को सुलझा लिया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नासा ने छोटे चंद्रमा के रहस्य को सुलझा लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नासा ने मिनी मून मिस्ट्री यानि छोटे चंद्रमा के रहस्य को सुलझा लिया है. दरअसल, चांद और धरती के बीच दिख रहा ये छोटा चांद कोई एस्टरॉयड नहीं है, जो तेजी से धरती की ओर से बढ़ रहा है. नासा ने इसकी तुलना चांद पर भेजे गए किसी पुराने रॉकेट से की है, जो तेजी से धरती की ओर लौट रहा है.

    पुराना रॉकेट है मिनी मून मिस्ट्री के पीछे :

    नासा में एस्टरॉयड मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ पॉल चोडा ने कहा कि एस्टरॉयड की तरह दिखने वाली ये चीज अंतरिक्षीय पत्थर भी नहीं कही जा सकती. क्योंकि इसका सूर्य के चक्कर लगाने का एक खास रास्ता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये 54 साल पहले चांद पर भेजे गए नासा के सर्वेयर लैंडर सेंटौर रॉकेट का ऊपरी हिस्सा हो सकता है.

    54 साल पहले क्या हुआ था :

    नासा ने 54 साल पहले सेंटौर रॉकेट चांद पर भेजा था. लेकिन उसके इंजन में खराबी की वजह से वो अपने रास्ते से भटक गया था और फिर उसका पता नहीं चल पाया. लेकिन पिछले महीने अमेरिकी अंतरिक्ष शास्त्रियों ने कार की साइज के इस मिनी मून को स्पॉट किया था जो धरती की तरफ बढ़ रहा है.

    केटालिना स्काई सर्वे की टीम ने पता लगाया : पिछले महीने नासा समर्थित एरिजोना के केटालिना स्काई सर्वे की टीम ने इस मिनी मून के बारे में जानकारी दी थी. अंतरिक्ष विज्ञानी केपकर विएजर्कोस और टेडी प्रूयने ने इस की जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा था कि धरती को उसका टेंपररी मिनी मून मिला है. बता दें कि अंतरिक्ष में भेजे गए ऐसे बहुत सारे मिनी मून मौजूद हैं, लेकिन आकार में छोटे होने की वजह से वो दिखते नहीं हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleई कॉमर्स कंपनियों के कारोबार छोटे शहरों में 90 फीसदी तक बढे
    Next Article IPL 2020 : दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हराया, नोर्तेज ने फेंकी सीजन की सबसे तेज बॉल

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.