Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नागरिकता संशोधन कानून: UP हिंसा में अब तक 164 मामले दर्ज, 879 लोग गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    नागरिकता संशोधन कानून: UP हिंसा में अब तक 164 मामले दर्ज, 879 लोग गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में हिंसा की घटनाओं के संबंध में यूपी पुलिस ने 879 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 164 लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा 5,312 लोगों को प्रतिबंधात्मक हिरासत में लिया गया है जबकि इस दौरान पुलिस के 288 जवानों को भी चोटें आईं हैं इनमें से 61 पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों की आगजनी के दौरान घायल हुए हैं.इसके पहले उत्तर प्रदेश लॉ एंड ऑर्डर आईजी प्रवीण कुमार ने शनिवार को बताया था कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पूरे प्रदेश में 10 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक 124 उपद्रियों पर FIR दर्ज हुई है वहीं 705 लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अब तक जेल भेजा गया था जबकि 4500 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ा गया है. प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पथराव और आगजनी में यूपी पुलिस के 263 जवान घायल हुए हैं जबकि इस दौरान 15 व्यक्तियों की मौत हुई है. यहां उन्होंने एक बात और बताई कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है.प्रवीण कुमार ने बताया कि बलवे वाली जगह से 315 और दूसरे अवैध असलहों के 405 अवैध असलहों के खोखे बरामद हुए हैं. वहीं रामपुर में आज एक रामपुर में पुलिस पर हमला हुआ है और रामपुर हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. प्रवीण कुमार ने यह भी बताया कि ऐसी जानकारियां सामने आ रहीं हैं कि उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई हिंसा में पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल थे.उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश की हिंसा के दौरान सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही है. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन से पहले सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया गया था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया की 13 हजार पोस्ट आपत्तिजनक पाईं हैं. इनमें से 63 पोस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि इन पोस्ट को लाइक और शेयर करने वाले 102 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं हैं और 442 लोगों पर पाबंदी लगाई गयी है.वहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शनिवार को रामपुर में प्रदर्शन हुआ. लोग ईदगाह से निकलकर घरों की ओर बढ़ने लगे. अलग-अलग इलाकों से आकर लोग हाथी खाना चौराहे पर जमा हो गए. हजारों की संख्या में भारी भीड़ हिंसक हो गई. जानकारी के मुताबिक पुलिस की बाइक समेत चार वाहनों को जला दिया गया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने इस दौरान गोली चलाई, वहीं पुलिस अफसरों ने इस बात से इनकार किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIND v WI : इंडिया ने विंडीज को 4 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरिज
    Next Article जलाना हो तो मोदी का पुतला जलाओ देश की संपत्ति नहीं: पीएम मोदी

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.