मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
प्रखंड क्षेत्र में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के चौथे व अंतिम दिन बुधवार को मंसूरचक पंचायत और समसा दो पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य व पंच को शपथ ग्रहण दिलायी गयी।शपथ दिलाने के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव करवाया गया। मंसूरचक पंचायत में उप मुखिया पद पर अंजनी देवी को 8 व अजमत अली को 7 मत प्राप्त हुये जबकि एक मत रद्द घोषित किया गया।इस तरह से अंजनी देवी उप मुखिया पद पर विजेता रहीं।उप सरपंच पद पर रामराय साह को 9,भूषण कुमार को 4 व रामबालक महतों को 1 मत प्राप्त हुए जबकि 2 मत रद्द घोषित किये गये।इस तरह रामराय साह उप सरपंच पद पर विजेता बने। समसा दो पंचायत से उप मुखिया पद पर वार्ड 6 की वार्ड सदस्या आशा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।उप सरपंच पद पर अवधेश महतों को 10 व बिंदु कुमारी को 5 मत प्राप्त हुये जबकि 1 मत को रद्द घोषित किया गया।इस तरह से अवधेश महतों उप सरपंच पद पर काबिज हुये।शपथ ग्रहण में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए मंसूरचक थाने के एएसआई धनंजय पांडेय व मनोज कुमार सिंह अन्य पुलिस बल के साथ तैनात थे।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में वरीय उप समाहर्ता अमूल्य रत्न,बीडीओ शत्रुघ्न रजक,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी डा सतीश कुमार आदि पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।