Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नमस्कार महेश चंद्र शर्मा जी, मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूँ ….
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नमस्कार महेश चंद्र शर्मा जी, मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूँ ….

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    नमस्कार महेश चंद्र शर्मा जी, मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूँ ….

    ● पीएम ने पूछा जमशेदपुर में कैसी चल रही है गरीबों के बीच भाजपा की सेवा कार्य ?

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने मित्र जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चंद्र शर्मा को शुक्रवार दोपहर कॉल कर कुशल क्षेम पूछा। प्रधानमंत्री ने श्री शर्मा से करीब तीन मिनट तक बातचीत किया। बातचीत के क्रम में पीएम मोदी जी ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता महेश चंद्र शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूछा कि लॉकडाउन पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, भाजपा कार्यकर्ता लोगों के मध्य सेवा कार्यों में लगे हैं अथवा नहीं। पीएम ने पूछा कि लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर की आम जनता की क्या प्रतिक्रिया है ? इसपर जवाब देते हुए श्री शर्मा ने पीएम को जमशेदपुर के लोगों की ओर से आश्वस्त किया कि लॉकडाउन के कारण लोगों को कठिनाई तो निश्चित हो रही है, लोगों का रोज़गार प्रभावित हुआ है लेकिन जनता मज़बूती से आपके साथ खड़ी है। जमशेदपुर के लोगों की अपने प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता भी निरंतर गरीबों और जरूरतमंदों के सहायतार्थ सेवा कार्यों में जुटे हैं। राजस्थानी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष होने के नाते महेश चंद्र शर्मा ने जुगसलाई के ऋषि भवन को क्वारेंटाईन सेंटर के रूप में प्रयोग के लिए प्रशासन को सौंप दिया है जिसमें वर्तमान में 37 लोगों को रखा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महेश चंद्र शर्मा के प्रयासों को सराहा और उल्लेखनीय बताया और सपरिवार उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं की। पीएम ने बातचीत के क्रम में बताया कि अभी की थोड़ी कठिनाई हमें बाद के मुसीबतों से बचा रही है। विश्व के अन्य विकसित देशों में जो हालात है, उसकी तुलना में भारत ने अबतक बेहतरीन प्रयास किया है। विदित हो कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी भारत ने दूसरे देशों की मदद का प्रयास किया है। विश्व के कई विकसित देश भी भारत के कोशिशों की प्रशंसा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी कार्यकर्ता से बात किये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने ख़ुशी ज़ाहिर किया। कहा कि यह सुखद अनुभूति है कि जमशेदपुर जैसे शहर के कार्यकर्ताओं की सुध प्रधानमंत्री स्वयं ले रहे हैं। जमशेदपुर शहर की जनता का ख़्याल पीएम को है जो उनकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है श्री नरेंद्र मोदी के रूप में लोगों को आत्मीयता से जोड़ने वाला प्रधानमंत्री मिला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान, अंगवस्त्र, मास्क,पुष्प वर्षा व राशन सामग्री भेंटकर जताया आभार
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.