Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नमन द्वारा किये जा सेवा सेवा का आज 66 वां एवं अंतिम दिन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    नमन द्वारा किये जा सेवा सेवा का आज 66 वां एवं अंतिम दिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नमन द्वारा किये जा सेवा सेवा का आज 66 वां एवं अंतिम दिन

    सभी के स्नेह,आशीर्वाद मार्गदर्शन,सहयोग एवं ईश्वर की कृपा से यह सेवा कार्य सम्भव हो पाया – काले

    निरंतर हो रहे भोजन सेवा के अलावा पिछले 15 दिनों से बाहर से शहर प्रवेश कर रहे श्रमिकों की सेवा में चौबीसों घंटे टीम नमन रही मुस्तैद ।

    अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए *नमन परिवार* द्वारा स्लम बस्तियों, बेघरों, जरूरतमंद गरीब परिवारों व प्रवासी मजदूरों को अपनी सेवा देते हुए उनके मध्य प्रतिदिन दोपहर का भोजन वितरित किया जा रहा था इस सेवा कार्य का आज 66वां एवं अंतिम दिन है, पिछले 66 दिनों से नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा निरंतरतापूर्वक यह सेवा कार्य किया जा रहा था ताकि जरूरतमंदों को भोजन मिल सके, ध्यान देने योग्य बात ये है कि नमन परिवार द्वारा लॉक डाउन-1 के दिनों से ही जमशेदपुर के एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों विभिन्न क्षेत्रों में भोजन की सेवा प्रदान की जा रही थी व प्रवासी मजदूरों को भी भोजन प्रदान किया जा रहा था, प्रतिदिन भोजन सूची में परिवर्तन की जाती थी ताकि भोजन प्राप्त करने वालों को एकाकीपन ना महसूस होl

    काले ने बताया की नमन द्वारा निरंतर किये जा रहे भोजन सेवा के अलावा पिछले 16 दिनों से बाहर से शहर प्रवेश कर रहे श्रमिकों की सेवा में चौबीसों घंटे टीम नमन रही मुस्तैद।
    उन्होंने बताया की आधी रात को भी जरूरतमंदों की सेवा को हमारे स्वयंसेवक तैयार रहे है।

    अपने इस अभियान में नमन परिवार द्वारा भोजन तैयार करने से लेकर इसके वितरण तक में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाता रहा है इसके लिए विशेष तौर पर टीमें तैयार की गई थी जो भोजन की तैयारी से लेकर इसके वितरण तक में गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखती थी एवं इसकी निगरानी करती थी l इस अभियान के दौरान भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन किया जाता रहा ताकि जो दिशा निर्देश प्रशासन द्वारा निर्देशित की गई थी उसका उल्लंघन ना हो एवं सेवा देने वाले व अन्य लोग भी सुरक्षित रहें l
    इस संबंध में जानकारी देते हुए
    *श्री काले ने कहा कि – आज थोड़ा सा भावुक हूं कि आज सेवा कार्य का अंतिम दिन है, ऐसा लगता था कि अपने परिवार के लिए हम सब अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, सेवा का यह कार्य करते हुए पता ही नहीं चला कि कैसे 66 दिन पूरे हो गए ये सभी के स्नेह, आशीर्वाद, मार्गदर्शन, सहयोग एवं ईश्वर की कृपा से यह सम्भव हो पाया*
    *आगे भी अपने इन विशेष परिवारों की आवश्यकता को देखते हुए, नमन परिवार इनके साथ और इनके लिए कमर कस कर तैयार खड़ा मिलेगा l*
    नमन परिवार द्वारा शहर के मुख्यतः इन क्षेत्रों में दी जा रही थी सेवा :-
    कल्याण नगर, मुडांरी बस्ती (कल्याण नगर), भुईयां नगर (ह्युमपाईप),ऊपर बस्ती (उलीडीह),तिर्की मैदान (शंकोशाई) मानगो, नेहरू कालोनी (स्लेग रोड), देवनगर (बाराद्वारी), बागुनहातु रोड नं 5, किशोरी नगर बगान एरिया, कंचन नगर,नागाडुंगरी (बागुननगर/डी ब्लाक),नागाडुंगरी,गौरी बस्ती (बागुनहातु), हिन्दू बस्ती,गोलमुरी, हरिजन बस्ती गांधी चौक (बारीडीह),
    मनीफीट,इंदरा नगर (ह्युमपाईप)
    बारीडीह मार्केट,कुम्हार पाडा (बाराद्वारी),चुना भट्टा (जुगसलाई),गोलपहाडी,
    हरिजन बस्ती बारीडीह, बागुनहातु रोड 5, नेहरू कॉलोनी(स्लैग रोड), देवनगर, बारीडीह मार्केट,बिरसानगर जोन नं3,
    निर्मल नगर ह्युमपाइप,पंचवटी नगर,सोनारी,लाल भट्ठा (भुईयांडीह),
    गौरी बस्ती (बागुनहातू),पार्किंग एरिया (डिमना रोड),साकची, बेल गड्ढा,मनीफिट, काशीडीह बगान एरिया, प्रवासी मजदूरों को अवध डेंटल कॉलेज व पारडीह व अन्य स्थानों में
    सेवा देने में मुख्य रूप से अखिलेश पांडेय,जुगुन पांडे, महेश मिश्रा,अशोक दास, प्रिंस,घनश्याम भिरभरिया,अभिषेक पाण्डेय, संध्या रानी महतो, बिभाष मजुमदार , सुमन कुमार, विजय सिंह मुंडा,जीवन सिंहदेव,राजदीप,नारायण महतो,आभा वर्मा, नीतू दुबे, बिनोद,पिन्टु,शैलेश दोषी, दर्शन सिंह, सचिन शर्मा,पिंटू साव,विशाल सिंह,बंटी वर्मा,सूरज चौबे,विवेक कांमत,मोहन दास,मार्टिन,शुरू पात्रों,सुदेश मुखी,शशि मुखी,कोला मुखी,जानी भुईयां,मनीष कुमार प्रसाद,नंदकिशोर मुंडा,संतोष रजक,शंभू झा,चंदन सिंह,गणेश सिन्हा,विशाल सिंह,अमरेन्द्र कुमार,पूजा सिंह,श्रीराम साव,,राज सिंह,राज पासवान,अनुज,कोला, नारायण महानंद मुखी,शुभम,विक्की, रमेश सिंह सोनू सिंह, के अलावा नमन परिवार के अन्य सक्रिय सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया l
    काले ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिये सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखैरा चौक पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान
    Next Article लाइव पेंटिंग बनाकर हथिनी को आर्टिस्ट सुमन ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.