Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकायों (नगर पंचायत/नगर परिषद और नगर निगम) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) गठन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    Uncategorized

    नगर निकायों (नगर पंचायत/नगर परिषद और नगर निगम) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) गठन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट

    समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के अध्यक्षता में नगर निकाय के गठन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आहूत की गई।

    बैठक में अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी,

     

    अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, नगर आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण/लघु सिंचाई/ जल निस्सरण उपस्थित थे।

    एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी रोसरा/अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी/अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय उपस्थित थे।

    1. नवगठित नगर निकायों (नगर पंचायत/नगर परिषद और नगर निगम) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) गठन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    2. पारदर्शिता के साथ वार्डों का गठन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि वार्ड का गठन निष्पक्ष रूप से किया जाएगा।
    3. वार्डों का गठन औसत जनसंख्या के आधार पर किया जाने का निर्देश दिया गया।
    4. वार्ड गठन के पश्चात प्रत्येक वार्ड का संख्यांकन किया जाएगा, जो उत्तर पश्चिम दिशा से प्रारंभ कर दक्षिण पूर्व दिशा में समाप्त किया जाएगा।
    5. संख्याकन 1 से शुरू होकर लगातार वार्ड संख्या 1,2,3 इत्यादि के रूप में हो। एक के बाद एक संख्यात्मक वार्ड एक दूसरे से सटे हुए रहने चाहिए।
    6. संख्याकन के पश्चात प्रपत्र 6 में संबंधित नगर निकाय के सूचना पट्ट तथा जिला दंडाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट में संलग्न निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।
    7. जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला दंडाधिकारी या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर सम्यक जांच उपरांत आवश्यक आदेश पारित किया जाएगा। जो अंतिम होगा किसी भी परिस्थिति में नगरपालिका के अधीन कार्यरत किसी भी पदाधिकारी को प्राधिकृत पदाधिकारी के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।
    8. प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन प्रारूप प्रकाशन के उपरांत समय सारणी के अनुसार ही किया जाएगा। इस प्रकार अंतिम रूप से तैयार की गई वार्डो की सूची में बिना राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश से किसी भी प्रकार का परिवर्तन या संशोधन नहीं किया जाएगा।
    9. वार्डों का परिसीमन एवं गठन 3 फरवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक किया जाना है।
    10. गठित वार्डों का प्रारूप प्रकाशन 11 फरवरी 2022 को किया जाएगा।
    11. आपत्ती 11 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक किया जाएगा।
    12. प्रारूप प्रकाशन के दौरान आपत्तियों का निष्पादन 13 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक किया जाना है।
    13. वार्डों की सूची तैयार कर उस पर प्रमंडलीय आयुक्त का अनुमोदन 28 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 तक लिया जाएगा।
    14. अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन 8 मार्च 2022 को किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअप्रवासी मजदूरों का निबंधन शुरू
    Next Article समस्तीपुर प्रखण्ड के मुखिया संघ का अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.