Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना: एक दिन में 45,720 केस और 1129 मौतें, कुल संख्या 12 लाख के पार
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना: एक दिन में 45,720 केस और 1129 मौतें, कुल संख्या 12 लाख के पार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2020Updated:July 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 12, 38,635 हो गए हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 4,26,167 एक्टिव केस हैं, 7,82,606 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं और 29,861 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 1 विदेशी मरीज ठीक होने से पहले अपने देश चला गया. भारत में अब तक कुल 1.5 करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं. वहीं बुधवार को 3.5 लाख टेस्टिंग की गई. गुरुवार को भारत में 45 , 720 नये मामले आए. महाराष्ट्र में 10 हजार नए मामले. महाराष्ट्र में अब कुल 3.37 लाख मामले हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल केस चिली (दुनिया में नंबर 8 वें स्थान पर) से अधिक है जहां 3.36 लाख मामले हैं. वहीं अब देश में पॉजिटिविटि रेट 13 फीसदी हो गई है.

    भारत में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश में 6,045 नए मामले दर्ज किए गए हालाँकि आंध्र एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 6,553 है जो 24 घंटे में सामने आए कोरोना केस के ज्यादा हैं. कर्नाटक में अब कुल 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले हैं जहां एक दिन में 4,700 मामलों की वृद्धि हुई है.

    नगालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फोम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 1,084 हो गई. उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 23 दीमापुर से, 19 कोहिमा से, सात जुनहेबोटो से, दो-दो मोन और मोकोकचुंग तथा एक पेरेन जिले से सामने आए हैं. नगालैंड में 598 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 486 इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसी बीच 32 वर्षीय एक महिला जो गुवाहाटी से यहां आई थी और दीमापुर जिले में भुगतान वाले पृथक केंद्र में रह रही थी, वह बुधवार तड़के मृत पाई गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर दो हफ्ते बाद सुनवाई
    Next Article भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों के मिले PM MODI, जनसेवा पर दिया जोर

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.