तेघड़ा (बेगूसराय)
नगर परिषद तेघरा के उप मुख्य पार्षद सह व्यवसायिक संघ के सचिव सुरेश रोशन द्वारा दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के उपरांत वार्ड संख्या 6 में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा दही के भोज का आयोजन करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया।
उन्होंने बताया कि समय-समय पर गरीबों की सेवा करना मैं अपना धर्म और कर्तव्य समझता हूं इसलिए हर साल मकर संक्रांति के अवसर मुझसे जो भी कुछ बन पाता है साधन विहीन लोगों के बीच मैं सेवा देने को तत्पर रहता हूं।