Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिरंगा यात्रा के दौरान चाकुलिया में ना बारिश थमी, ना देशभक्तों के कदम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    तिरंगा यात्रा के दौरान चाकुलिया में ना बारिश थमी, ना देशभक्तों के कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरंगा यात्रा के दौरान चाकुलिया में ना बारिश थमी, ना देशभक्तों के कदम

    चाकुलिया। आज सुबह 11.30 बजे, रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच, बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी, युवाओं के समूह के साथ स्थानीय बिरसा मुंडा चौक पर आये। बारिश को लेकर हर कोई “सबके हाथ तिरंगा, सबके साथ तिरंगा” के आयोजन के लिए आशंकित था, लेकिन चाकुलिया के युवाओं के देशप्रेम के सामने इंद्रदेव भी नतमस्तक थे।

    कुछ पलों के लिये बारिश कम हुई, और कुछ ही मिनटों में हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों युवा सड़कों पर थे, देशभक्ति के गगनभेदी नारों के बीच, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को माल्यार्पण कर यात्रा शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में ही, जाति-धर्म व राजनैतिक विचारधारा के सारे समीकरण टूटते दिखे, और बारिश में भीगते हुए, भारी संख्या में लोग, नारों के बीच आगे बढ़ते गये।

    राह में, महात्मा गाँधी, पं. रघुनाथ मुर्मू व नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए यह यात्रा KNJ High School के प्रांगण में पहुँची, जहाँ यह एक समारोह में तब्दील हो गई। इसी मंच पर, पूर्व सैनिकों व राष्ट्रवादियों को सम्मानित किया गया।

    यात्रा की सफलता से उत्साहित विधायक कुणाल षाड़ंगी ने, इस कार्यक्रम के दौरान, अपने उदघाटन भाषण में कहा – “जिन लोगों ने हमें आजादी दिलाने हेतु अपनी जान तक कि परवाह नहीं की, उन के लिये बारिश में भीगना कोई बड़ी बात नहीं है। हमें हर एक स्वतंत्रता सेनानी को नमन करना चाहिए, और उनके बारे में अपनी अगली पीढ़ी को बताना चाहिए।”

    इस कार्यक्रम की एक खासियत यह भी थी, कि इसमें सब से आगे, कुछ दिव्यांग भाई चल रहे थे, जिनके #Tricycle पर लहरा रहा तिरंगा, इस देश की आजादी के सुरक्षित होने की तस्दीक कर रहा था। चाकुलिया में पहली बार हुये इस तरह के आयोजन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह था, और कई विद्यालयों के छात्र भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

    इस कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोनू लोधा, जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, जिला पार्षद अर्जून पूर्ति, ब्लॉक प्रमुख सुमन मुर्मू, मुन्ना जोशी, दिनेश सिंह, डॉ ए. सी झा, शुभेन्दु महतो, रामस्वरूप यादव, गोपन पड़िहारी, धनंजय करुणामय, साधन मल्लिक, भरत पात्र, साहेबराम मांडी, मनोरंजन महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, विनय गिरी, अमलेंदु साव, वरुण दे, रंजीत गोप, मोहन सोरेन, मोहन मिश्रा, समीर दास, फजरुल रहमान, तरुण बेरा, गंगा नारायण दास, राजेश नामाता, वार्ड पार्षद शम्भूनाथ दास, बापी पानी, दुलारी हेम्ब्रम, मिन्हाज अख्तर, गणेश दत्त, मोहित, मंतोष सीट, मोहम्मद साजिद, विक्रम चौहान, पुरुषोत्तम वाल्मीकि, संजय सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जेएसएलपीएस ने चलाया बोरा बांध अभियान

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.