Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तकनीकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
    Breaking News झारखंड

    तकनीकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में आज सभी तकनीकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी तकनीकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ ही सभी विभागों में समन्वय स्थापित की जाए जिससे अंतर विभागीय समस्याओं का त्वरित निपटारा कर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सके। सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा विद्युत विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को सौभाग्य योजना अंतर्गत जिन योग्य लाभुकों के घरों का विद्युतीकरण नहीं किया जा सका है वैसे सभी योग्य लाभुकों के घरों का 31 मार्च 2020 तक विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने वैसे सभी पंचायत भवनों का विद्युतीकरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया जिन पंचायत भवनों में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है। उन्होंने सभी सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र का विद्युतीकरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। वहीं उपायुक्त ने निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा 15 अप्रैल तक पेयजल से संबंधित सभी योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ इस संबंध में संपर्क स्थापित कर वैसे टोला एवं गांव को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जहां वर्तमान में कुआं से ग्रामीण पानी पी रहे हैं। उपायुक्त ने वैसे सभी गांव एवं टोला मे यथाशीघ्र पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। वही पेयजल योजनाओं को ससमय ना पूरा करने एवं कार्य में कोताही बरतने के कारण संवेदक उदय प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने एवं संवेदक को काली सूची में डालने संबंधी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। आज के बैठक में मुख्य रूप से निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पथ निर्माण विभाग, विशेष प्रमंडल, आर ई ओ, लघु सिंचाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नया विधानसभा भवन का निरीक्षण किया
    Next Article होली के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.