डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर प्रबंधन का फ़रमान स्कूली बच्चों की स्वायत्तता और गरिमा पर अतिक्रमण हैं। यह भारत के संविधान और क़ानून के मुताबिक़ जुर्म है। देश में कुछ लोगों को ‘वंदेमातरम’ और ‘भारत माता की जय’ बोलने और सूर्य नमस्कार करने में दिक्कतें है तथा उनका धर्म आड़े आने लगता है। ऐसे में कक्षा 06 के बच्चों को व्हाट्सएप पर एक सामुदाय विशेष का वीडियो प्रैक्टिस करने का आदेश देना नीतिगत नहीं है। स्कूल प्रबंधन का यह कृत्य धार्मिक विभेद को बढ़ावा देने वाला है जिसपर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। साइबर थाना में एफआईआर दर्ज़ करने के लिए शिकायत दी गई है। कार्रवाई ना होने पर उचित फोरम पर अपील की जायेगी।
